होममेड मेलोडी टॉफी
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 05:38 PM (IST)
नारी डेस्क : घर पर बनी मिठाइयों का स्वाद हमेशा खास होता है, खासकर जब बात बच्चों और चॉकलेट लवर्स की हो। अगर आप बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी टॉफी घर पर आसानी से बनाना चाहते हैं, तो होममेड मेलोडी टॉफी एक परफेक्ट रेसिपी है। सिर्फ दो चीजों से बनने वाली यह टॉफी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और आप इसे किसी खास मौके या स्नैक के तौर पर भी तैयार कर सकते हैं।
Servings - 12

INGREDIENTS
डार्क चॉकलेट – 200 ग्राम
कंडेंस्ड मिल्क – 100 ग्राम
बनाने की विधि
1. एक बर्तन में पानी उबालें और उसके ऊपर एक बाउल रखें। इसमें 200 ग्राम डार्क चॉकलेट डालकर लगातार चलाते हुए पूरी तरह पिघला लें।
2. अब गैस बंद करें और इसमें 100 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण को तब तक मिलाएं जब तक यह आटे जैसी कंसिस्टेंसी का न हो जाए।
3. मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से लें और उन्हें टॉफी का आकार दें। फिर हर टॉफी को रैपर में लपेट लें।
4. आपकी होममेड मेलोडी टॉफी तैयार है। इसे तुरंत सर्व करें या एयरटाइट जार में स्टोर करें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।

