बालों की हर प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाएंगे दही के ये 3 हेयरमास्क

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 03:19 PM (IST)

दही में विटामिन, कैल्शियम, लैक्टिक एसिड, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल आदि गुण होते है। यह खाने के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे बालों पर लगाने से बालों से जुड़ी की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसतरह बालों को पोषण मिलने से बाल जड़ों से मजबूत होते है। साथ ही डैमेज, फ्रिज़ी बालों की परेशानी से छुटकारा मिलता है। तो आइए आज हम आपको दही से 3 हेयर मास्क बनाने का तरीका बताते है। इन्हें लगा कर आप बालों से जुड़ी समस्याओं से निजात पा सकेगे। 

1. डैंड्रफ के लिए हेयर मास्क

सामग्री

मेथी के दाने- 1 चम्मच
फुल फैट दही- 5 चम्मच (आप इसे अपनी बालों की लंबाई के मुताबिक कम या अधिक ले सकते है)
ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच

विधि

. मेथी के दानों को अच्छे से साफ कर रातभर पानी में भिगो कर रखें। 
. सुबह इसे पानी से निकालकर मिक्सी में डालकर पीस लें। 
. अब इसे कटोरी में निकालकर दही और ऑयल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। 
. आप हेयरमास्क बनकर तैयार है। इसे अपने बालों की जड़ों से लगाते हुए पूरे बालों पर अच्छे से लगाएं। 
. इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें। 
. तय समय के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। 

Hair care,nari

कैसे है फायदेमंद?

मेथी के दाने और दही में एंटी- ऑक्सीडेंट गुण होने से बालों को गहराई से पोषण मिलता है। बालों की ड्राईनेस दूर हो नमी मिलती है। डैंड्रफ की समस्या को जल्दी दूर करता है। साथ ही खुजली की परेशानी से राहत मिलती है। ऑलिव ऑयल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह बालों को जड़ों से मजबूत करने के साथ उसे घना, लंबा और काला करने मे मदद करता है। 

2. फ्रिज़ी बालों के लिए हेयर मास्क

अक्सर लड़कियां बालों के फ्रिज़ीनेस से परेशान रहती है। इसके कारण बालों को संभालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए दही और केले से हेयर मास्क तैयार कर लगाने से इस परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। 

सामग्री

केला- 1/2 (पका हुआ)
प्लैन ग्रीक योगर्ट- 1 चम्मच
शहद- 2 चम्मच

Frizzy Hair,nari

विधि

. एक बाउल में हाथों या कांटे की मदद से केले को मैश करें।
. अब इसमें दही और शहद डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
. इसे इस तरह मिलाएं कि स्मूद सा पेस्ट तैयार हो।

आप चाहे तो केले को मैश करने के लिए मिक्सर या ब्लेंडर को यूज कर सकते है। 

. तैयार हेयर मास्क को बालों को लगाएं।
. 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। 
. बाद में बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। 

बाल धोने के बाद भी केला बालों पर चिपका रह सकता है। इसलिए बालों को ब्लो ड्राय करें।

कैसे है फायदेमंद?

दही के साथ केला और शहद बालों पर लगाने से बल पौषित होते है। बालों के फ्रिज़ीनेस की समस्या दूर हो बाल सुंदर, शाइनी और मुलायम होते है। यह हेयर पैक बालों में नमी बनाएं रखने में भी मदद करता है। 

DIY Banana Honey Hair Mask,nari

3. डैमेज बालों के लिए हेयर मास्कॉ

बालों के रोमछिद्र बंद होने से यह डैमेज होने लगते है। ऐसे में हेयर फॉल होने लगता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए दही और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क लगाने बेस्ट रहेगा। 

सामग्री

ऑलिव ऑयल- 1 छोटा चम्मच
फ्रेश ग्रीक योगर्ट- 1 चम्मच
अंडा- 1

विधि

. सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर मुलायम पेस्ट बनाएं।
. तैयार हेयरपैक को लगाने से पहले अपने बालों को थोड़ा गीला करें।
. उसके बाद इसे अपने स्कैल्प पर मसाज करते हुए पूरे बालों पर लगाएं। 
. 15-20 तक इसे लगा रहने दें। 
. बाद में बालों को शैंपू से धो लें। 

कैसे है फायदेमंद?

दही में मौजूद पौषक तत्व बालों के बंद पोर्स को खोलकर बालों को बढ़ने में मदद करता है। यह बालों को नमी पहुंचाने के साथ  डीप कंडीशनिंग भी करता है।

beautiful hair,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static