गर्मियों में भी बालों की चमक रहेगी बरकरार, इस्तेमाल करें ये होममेड हेयरमास्क

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 04:05 PM (IST)

गर्मियों का मौसम सिर्फ स्वास्थ्य और त्वचा ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बेहद नुकसानदायक होता है। धूल-मिट्टी और तेज धूप के कारण बालों की चमक भी चली जाती है। बालों की शाईन बढ़ाने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं लेकिन फिर भी बालों में चमक नहीं आती। ऐसे में बालों की ड्राईनेस कम करने के लिए और उन्हें शाईनी बनाने के लिए आप कुछ होममेड हेयरमास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। आज आपको कुछ ऐसे हेयरमास्क बताते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप बालों को शाईनी बना सकते हैं। 

केले और दही का मास्क 

इन दोनों चीजों से बने मास्क का इस्तेमाल करने से बालों में शाइन आती है। केले में फोलिक एसिड पाया जाता है जो बालों की चमक बरकरार रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह बालों की डीप कंडीशनिंग करने में भी मदद करता है। वहीं दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद करते हैं। 

सामग्री 

केला - 2-3
दही - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले केले को अच्छे से मैश कर लें। 
. इसके बाद फिर इसमें दही मिलाएं। 
. दोनों चीजों को मैश करके बालों में लगाएं। 
.20-30 मिनट बाद बालों को सादे पानी से धो लें। 

अंडा और जैतून का तेल 

अंडे में प्रोटीन और कैल्शियम मौजूद होता है जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अंडे की जर्दी रुखे बालों को पोषण देने और उन्हें शाईनी बनाने में मदद करता है। वहीं जैतून का तेल भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। 

सामग्री 

अंडा - 1-2
अंडे की जर्दी - 2 चम्मच
जैतून का तेल - 3 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले अंडे को फोड़ लें। 
. फिर इसमें से जर्दी निकालकर अंडे में मिलाएं। 
. दोनों चीजों के अलावा मिश्रण में जैतून का तेल डालें। 
. सारी चीजों को मिक्स करके अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। 
. पेस्ट बालों में 20-25 मिनट के लिए लगाएं। 
. तय समय बाद बाल धो लें। 

नारियल दूध और शहद

इस मौसम में यदि आपके बाल ड्राईनेस दूर करने के लिए आप नारियल के दूध और शहद से बना मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करते हैं वहीं शहद नमी खींचता है जिससे बाल हाइड्रेटेड और मुलायम रहते हैं।

सामग्री 

नारियल का दूध - 2 चम्मच 
शहद - 2-3 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक बर्तन में नारियल का दूध डालें। 
. फिर इसमें शहद मिलाएं। 
. दोनों चीजों को मिलाकर मास्क तैयार कर लें। 
. तैयार मास्क बालों में 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। 

एलोवेरा जेल और नारियल तेल से बना मास्क 

फ्रेश एलोवेरा में नारियल तेल मिलाकर आप बालों में लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले विटामिन्स, अमीनो एसिड और मिनरल्स रुखे और बेजान बालों को मॉइश्चराइज करते हैं। 

सामग्री 

एलोवेरा जेल - 2-3 चम्मच
नारियल तेल - 1-2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक बर्तन में एलोवेरा जेल डालें। 
. फिर इसमें नारियल तेल मिला दें। 
. दोनों चीजों को मिक्स करके अपने बालों पर लगाएं। 
. 30 मिनट बाद बाल धो लें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static