Split Ends की समस्या चुटकियों में दूर कर देंगे ये होममेड हेयर मास्क

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 06:34 PM (IST)

लड़कियां बालों पर अलग-अलग केमिकल ट्रीटमेंट करवाती हैं। इसके कारण दोमुंहे बालों की समस्या होने लगती हैं। ऐसे में इससे बचने व बालों को हेल्दी रहने के लिए आप होममेड हेयर मास्क बनाकर लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन होममेड मास्क बनाने व लगाने के तरीके...

पपीता हेयर पैक

इसके लिए पपीते को ब्लेंड करें। अब एक बाउल में 2 चम्मच पपीता पेस्ट और जरूरत अनुसार दही मिलाकर बालों पर लगाएं। 30 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें। बाद में माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

अंडा से बनाएं हेयर मास्क

आप दोमुंहे बालों की समस्या से बचने के लिए आप अंडे से हेयर मास्क बनाकर लगा सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 अंडे का पीला भाग, 2 चम्मच जैतून या नारियल तेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं। तैयार पेस्ट को 30 मिनट तक सिर पर लगाएं। बाद में माइल्ड शैंपू व गुनगुने पानी से बाल धो लें।

PunjabKesari

बालों पर लगाएं नारियल तेल

शैंपू से पहले सिर की गुनगुने नारियल तेल से मसाज करने से भी दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही बाल जड़ों से मजबूत होकर लंबे, घने, मुलायम व शाइनी नजर आते हैं।

एलोवेरा हेयर मास्क

बालों पर एलोवेरा जेल से मसाज करें। इसे 30-40 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें। बाद में, माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बाल जड़ों से पोषित होकर सुंदर, घने, मुलायम व सिल्की नजर आएंगे। इसके साथ ही दोमुंहे बालों की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

PunjabKesari

शहद हेयर मास्क

अगर आप रुखे-बेजान व दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो शहद से हेयर मास्क बनाकर लगा सकते हैं। इससे आपको बालों जड़ों से मजबूत होंगे। इसके साथ ही बालों का रूखापन, झड़ना, दोमुंहे बाल आदि की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए एक बाउल में 4 कप पानी और 2 चम्मच शहद मिलाकर बालों में कंडीशनर की तरह लगाएं। इससे रुखे-बेजान बाल पोषित होंगे। दोमुंहे बालों की समस्या दूर होकर बाल सुंदर, घने व हेल्दी नजर आएंगे।

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static