Beauty Secrets: प्रेगनेंसी ग्‍लो को तीन गुना बढ़ा देंगे ये फेस मास्‍क

punjabkesari.in Thursday, May 20, 2021 - 01:14 PM (IST)

गर्भावस्था के समय शरीर में कई हार्मोनल बदलाव भी आते हैं। वहीं इसका असर चेहरे पर भी देखने को मिलता है। जहां कई महिलाओं के फेस पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाई देता है तो कइयों के चेहरे रंगत खराब होने लगती है। ऐसे में स्किन समस्या से जूझ रही महिलाओं के लिए इस दौरान चेहरे पर कोई कैमिकल्स प्रोडक्ट्स लगाना सही नहीं माना जाता है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को किसी तरह का नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में ये महिलाओं घर पर ही मौजूद नैचुरल चीजों से फेसपैक या मास्क बना कर लगा सकती है। ये स्किन को बिना कोई नुकसान पहुंचाएं ग्लो दिलाने में मदद करेंगे। 

तो आइए जानते हैं इन घरेलू मास्क या फेसपैक को बनाने व लगाने का तरीका...

PunjabKesari

पपीता और शहद से आएगा ग्लो

गर्भावस्था में पपीता खाना भले फायदेमंद ना हो मगर आप इसे स्किन केयर के लिए यूज कर सकती है। यह डेड स्किन सेल्स को हटा कर चेहरे की रंगत निखारने में मदद करेगा। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 बड़ चम्मच पपीते का पल्प और शहद मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर 20 मिनट तक लगाएं। बाद में ताजे पानी से इसे साफ कर लें। 

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट रहेगा केले और शहद का फेस मास्क  

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपके लिए केले व शहद का फेसमास्क एकदम परफेक्ट रहेगा। इससे त्वचा पर जमा एक्ट्रसा ऑयल साफ होकर चेहरे पर ग्लो आने में मदद मिलेगी। साथ ही स्किन संबंधी समस्याओं से भी आराम रहेगा। इसके लिए एक कटोरी में 1/2 मैश्ड केला, जरूरत अनुसार शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट या सूखने तक लगाएं। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

PunjabKesari

बादाम और शहद से मिलेगा पोषण 

आप फलों की जगह पर बादाम का फेसपैक लगा सकती है। इससे रूखी, बेजान त्वचा को गहराई से पोषण मिलेगा। साथ ही चेहरे पर पड़े दाग, धब्बे, पिंपल्स, काले घेरे आदि से छुटकारा मिलेगा। ऐसे में आपका चेहरा एकदम साफ, निखरा, कोमल और खिला-खिला नजर आएगा। इसके लिए 4-5 बादाम को रातभर पानी में भिगोएं। अगली सुबह इसका मिक्सी में पेस्ट बनाकर जरूरत अनुसार शहद में मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे ताजे पानी से धोकर चेहरा सूखा लें। फिर बादाम तेल से चेहरे की सर्कुलर मोशल में मसाज करें। इससे आपकी स्किन को पोषण मिलने के साथ लंबे समय तक नमी बरकरार रखने में मदद मिलेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static