Chocolate Shake: स्वादिष्ट चोकलेट शेक की रेसिपी

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 01:04 PM (IST)

ये एक ऐसा शेक है जो सबको ही बहुत पसंद होता है। खासकर बच्चों का तो ये मनपसंद ड्रिंक है और अगर गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा चोकलेट शेक मिल जाए तो और भी ज्यादा मजा आता है। आज हम आपको एक आसान सी रेसिपी बताएंगे जिससे आप बड़ी आसानी से घर पर ही चोकलेट शेक बना पाएंगे।

तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी-

साम्रगी -

ठंडा दूध - 1 कप
वैनिला आइस क्रीम - 1/4 कप 
आइस क्यूब - 2 
चीनी - 2 टी स्पून
क्रीम - 2 टी स्पून
चॉक्लेट सिरप - 2 टी स्पून 

PunjabKesari

विधि -

1. सबसे पहले एक मिक्सी का जार लें, उसमें दूध, चॉक्लेट सिरप, वैनिला आइस क्रीम, चीनी डालें। 
2. अब इस जार वाले मिश्रण को मिक्सी में डालें और मिक्स कर लें।
3. जब सारा मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाए तो इसे गिलास में डाल दें ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें।
4. अब ऊपर से इसमें क्रीम डालें और चॉक्लेट सिरप की मदद से इसे सजाएं। आपका ठंडा-ठंडा चोकलेट शेक बनकर तैयार है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static