उंगलियों की सूजन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 08:10 PM (IST)

सूजन का उपचार :  सर्दी का मौसम में स्किन संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इन दिनों में अधिकतर लोगों के हाथ-पैर की उंगलियां सूजने लगती हैं। उंगलियां सूजने पर काफी दर्द होता है और काम करने में भी मुश्किल आती है। कुछ लोगों की उंगलियां बहुत लाल हो जाती है स्किन उतरने लगती है। किचन में मौजूद चीजों से भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।  आपके पैरों में भी रहती हैं सूजन तो अपनाएं ये असरदार नुस्खे

सूजन की आयुर्वेदिक दवा

मटर
उंगलियों में सूजन आने पर मटर का इस्तेमाल करें। मटर को पानी में उबाल लें। इस पानी में कुछ देर अपनी उंगलियों को डालें। इससे सूजन कम होगी। 

 शलगम
शलगम को पानी में उबाल लें। इसके पानी से उंगलियों को धोएं। इससे सूजन कम होगी और दर्द से राहत मिलेगी। 

सरसों का तेल
सरसों के तेल में नमक मिलाकर अपनी उंगलियों पर लगा लें। इस उपाय को रात में करें। तेल लगाकर उंगलियों को कवर कर लें। सुबह तक उंगलियों की सूजन कम हो जाएगी। 

 फिटकरी 
पानी में फिटकरी और नमक मिलाकर उबाल लें। इससे उंगलियों को धोएं। इससे सूजन कम होगी।  सर्दियों में सूजन होने पर अपनाएं ये आसान तरीके

 हल्दी और जैतून का तेल
जैतून के तेल में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर गर्म कर लें। इसे अपने पैरों की उंगलियों में लगाएं। इससे राहत मिलेगी। 

नींबू का रस
सूजन कम करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जाता है। नींबू के रस को उंगलियों पर लगाएं। इससे सूजन कम होगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static