बच्चा निकाल रहा है दांत तो इन परेशानियों को ऐसे करें दूर

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2017 - 12:38 PM (IST)

जब छोटे बच्चे के दांत निकलने वाले होते है तो उसे कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। बच्चे को बुखार, कमजोरी, दस्त, पेट में दर्द, कब्ज , मसूड़ों में खुजली, सूजन आदि परेशानी होती है। ऐसे में बच्चा काफी दुखी और चिड़चिड़ा हो जाता है। मां को भी समझ में नहीं आता है कि बच्चे की इस परेशानी को कैसे दूर किया जाए। कई बार बच्चा इतना दुखी हो जाता है कि मां को भी उसकी परेशानी समझ में नहीं आती है। जब बच्चे के दांत निकलने वाले होते है तो कई लक्षण दिखने शुरू हो जाते है। ऐसे में मां को उन लक्षणों को पहचानकर उसका इलाज करना चाहिए। 

 

लक्षण 

- सिर गर्म रहने लगता है
- मसूढ़ों में खुजली 
- आंखे दुखने लगती है 
- बार-बार दस्त 
-  पेट में दर्द व कब्ज 

घरेलू इलाज 

शहद
दांत निकलते समय बच्चे को शहद चटाएं। इससे दांत सुन्दर निकलते हैं और दांतों का दर्द भी दूर हो जाता है। 

तुलसी
तुलसी के पत्तों का रस शहद में मिलाकर बच्चों के मसूढ़ों पर लगाएं और चटाएं। इसस दर्द दूर होगी। 

अंगूर
दर्द कम करने के लिए अंगूर का रस पिलाएं। इससे दर्द कम होगा और दांत स्वस्थ व मजबूत निकलते हैं। बच्चों के दांत निकलते समय अंगूर के रस में शहद मिलाकर पिलाने से दांत जल्द निकल आते हैं।

सौंफ का पानी
दो चम्मच सौंफ को पानी में उबाल लें और इसे छानकर शिशु को दिन में 4-5 बार पिलाते रहें।

अनार का रस
बच्चे को दांत निकलते समय उल्टी हो रही है तो उसे एक चम्मच अनार का रस दिन में 2-3 बार पिलाए। इससे बच्चे को उल्टी होना बंद हो जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static