आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर है ये देसी उपाय, मोटा चश्मा भी जाएगा उतर

punjabkesari.in Wednesday, May 12, 2021 - 11:51 AM (IST)

आज के समय में ज्यादातर काम लैपलॉप, मोबाइल से जुड़ा है। वहीं लॉकडाउन के कारण बहुत से लोग वर्क फॉर्म होम कर रहे हैं। ऐसे में ऑफिस के साथ घर संभालने में थकान होने के साथ आंखों संबंधी समस्याएं होना आम बात है। वहीं आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती है। ऐसे में इस पर जल्दी ध्यान ना देने से आंखों की रोशनी कम होने लगती है। साथ ही आगे चलकर चश्मा लगने की भी नौबत आ सकती है  वहीं पहले से जिन लोगों की आंखें कमजोर है, उन्हें और भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 

 

ऐसे में आज हम आपको कुछ देसी नुस्खे बताएंगे जिससे आपको आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही आप अपने चश्मे या लेंस से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन देसी उपायों के बारे में...

आंवला

आंवला को गुणों की खान माना जाता है। वहीं कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा इसका सेवन करने की सलाह दी जा रही है। वहीं आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी यह रामबाण की तरह काम करता है। रोजाना 1 बड़ा चम्मच आंवला जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप चाहे तो आंवला का जैम, अचार, पाउडर व मुरब्बे का भी सेवन कर सकती है। 

PunjabKesari

बादाम, सौंफ और मिश्री

आयुर्वेद के अनुसार, ये तीनों चीजें आंखों की रोशनी तेज करने में बेहद फायदेमंद होती है। इसके लिए तीनों चीजों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। तैयार पाउडर के 1 बड़े चम्मच को 1 गिलास गर्म दूध मिलाकर सोने से पहले पीएं। 

देसी घी

देसी घी में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण के साथ औषधीय गुण होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र व शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। वहीं आंखों संबंधी समस्याएं दूर होने के साथ रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। साथ ही रोजाना देसी घी से अपनी कनपटी य़ानी माथे और कान के बीच का हिस्सा पर घी से कुछ मिनट तक मसाज करनी चाहिए। 

गाजर और हरी पत्तेदार सब्जियां 

गाजर और पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, सी, आयरन व अन्य पोषक तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इनका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है। आप इन्हें सलाद, सब्जी या जूस के तौर पर डेली डाइट में शामिल कर सकती है। 

PunjabKesari

ड्राई फ्रूट्स 

सेहतमंद रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे बेहद ही फायदेमंद माने जाते हैं। वहीं आंखों को हैल्दी रखने के लिए बादाम, किशमिश, अंजीर बेस्ट होते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना 5-6 बादाम रातभर पानी में भिगोएं। फिर अगली सुबह इसका पेस्ट बनाकर पानी में मिलाकर पीने से फायदा मिलता है। इसके साथ ही रातभर पानी में भिगे किशमिश व अंजीर को सुबह 
खाली पेट खाने से आंखों की रोशनी तेज होने में मदद मिलती है। 

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण को रातभर पानी में भिगोएं। फिर अगली सुबह उसे छान लें। तैयार पानी से आंखें धोएं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलेगी। 

ये उपाय भी आएंगे काम 

- सोने से पहले पैर के तलवों की सरसों से मसाज करें। 
- सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलने से फायदा होगा। 
- रोजाना अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें। 
- आंखों में धुंधलापन या दर्द होने पर ठंडे पानी से धोएं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static