काले पड़े तांबे के बर्तन को मिनटों में चमका देगी ये 2 चीजें

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2020 - 04:25 PM (IST)

पहले जमाने में लोग तांबे के बर्तनों में भोजन करते थे। इसमें पाएं जाने वाले पौषक तत्वों से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। इसके बर्तन से पानी पीना गुणकारी होने से लोग फिर से इन बर्तनों का इस्तेमाल करना शुरू हो गए। मगर इनकी साफ-सफाई का खासतौर पर ध्यान रखने की जरूरत होती है। अगर इनकी अच्छे से सफाई न की जाए तो इसपर कॉपर ऑक्साइड की परत जमने लगती है। ऐसे में इन बर्तन से पानी पीने या भोजन खाने से फायदे की जगह सेहत को नुकसान पहुंचेगा। 

nari,opper,PunjabKesari

अगर कहीं आप भी अपने तांबे के बर्तनों की साफ-सफाई को लेकर परेशान हैं तो आज हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताते है, जिसे अपनाकर आप कुछ ही मिनटों में अपने तांबे के बर्तनों पर जमा कालापन दूर कर उसे चमकदार बना पाएंगे। साथ ही इससे आपके बर्तनों में एक नई चमक आने में मदद मिलेगी। तो चलिए जानते उस नुस्खे के बारे में...

nari,copper,,PunjabKesari

नींबू और सेंधा नमक 

इसके लिए आपको नींबू और सेंधा नमक की आवश्यकता होगी। तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए नींबू और सेंधा नमक बहुत ही कारीगर साबित होता है। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा सेंधा नमक और 1/2 नींबू लें। अब नींबू में थोड़ा नमक लगा कर उसे अपने तांबे के बर्तनों पर कुछ देर के लिए रगड़ें। उसके बाद इसे पानी से धो लें। इससे आपके तांबे के सभी बर्तन साफ हो बिल्कुल नए जैसे दिखाई देने लगेंगे। इसके साथ आप इन बर्तनों को साफ और चमकदार बनाने के लिए सिरका का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

nari,copper,PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static