पीरियड्स की दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 6 घरेलु नुस्खे

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2019 - 06:48 PM (IST)

सभी महिलाओं को हर महीने पीरियड्स से तो गुजरना ही पड़ता है। यह एक नैचुरल प्रोसेस है। लगभग सभी महिलाओं को इन दिनों दर्द से गुजरना पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कुछ सिंपल से टिप्स जिनकी मदद से आप पीरियड्स की दर्द से सदा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। 

रुटीन में करें सैर

अगर आप रुटीन में वॉक करते हैं तो आपकी मांसपेशियां लचीली बनी रहती हैं, जिससे पीरियड्स के दिनों में आपकी मांसपेशियों में कम खिचाव पैदा होगा। 

गाजर का रस

पूरा महीना गाजर के रस का सेवन करने से पीरियड्स के दिनों में दर्द में आराम रहता है। साथ ही जिन लड़कियों में खून की कमी होती है, उनके लिए भी गाजर का जूस रामबाण का काम करता है। 

PunjabKesari

पपीता

पपीते के एंटीऑक्सीडेंट गुण आपको पीरियड्स के दिनों में काफी मदद करते हैं। रोजाना पपीते का सेवन करने से उन दिनों में शरीर को ताकत मिली रहेगा, जिससे दर्द का एहसास काफी कम होगा। 

तिल

तिल शरीर को ताकत देने का काम करते हैं। 1 गिलास पानी में 5 ग्राम तिल को पानी के आधा रह जाने तक उबालें। इस काढ़े का सेवन आपको पीरियड्स के दिन शुरु होने तक करना है। सर्दियों के मौसम में आप माहवारी के दिनों में भी इनका सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

ठंडी चीजों का करें परहेज

पीरियड्स के दिनों में ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें। ठंडा पानी, छाछ या आइसक्रीम का सेवन बिल्कुल न करें। 

हॉट वॉटर बैग

जिन लोगों को पीरियड्स के पांचों दिन पेन होती है, उनके लिए इतनी पेनकिलरस खाना अच्छी बात नहीं है। दर्द से राहत पाने के लिए आप हॉट वॉटर बैग से पेट की सिकाई करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static