बालों को स्ट्रेट करने के लिए अाजमाएं ये आसान घरेलू Tips

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 05:13 PM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : बालों को स्ट्रेट करने का फैशन काफी ट्रैंड मेें है। हर लड़की चाहती है कि उसके बाल स्ट्रेट हों। इसके लिए वह बालों पर स्ट्रेटनिंग मशीन या कैमिकल का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इससे बालों को काफी नुकसान होता है। ऐसे में घर पर ही बालों को स्ट्रेट कर सकते हैं। आइए जानिए किन चीजों का इस्तेमाल करके बालों को सुंदर और स्ट्रेट किया जा सकता है।


1. दूध
PunjabKesari

एक स्प्रे बोतल में 1 तिहाई पानी और थोड़ा-सा दूध मिलाएं। नहाने से 1 घंटा पहले इससे बालों को स्प्रे करें और कंघी से इन्हें सुलझा लें। इसके बाद अपने बालों को शैम्पू और कंडीशनर से अच्छे से धोएं। सूखने के बाद आपके बाल एक दम सीधे हो जाएंगे और दोबारा शैम्पू करने तक यह स्ट्रेट रहेेंगे।

2. एलोवेरा जैल
PunjabKesari

एलोवेरा जैल बालों और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे बालों को स्ट्रेट भी किया जा सकता है। इसके लिए एलोवेरा जैल में आधा कप गर्म तेल मिलाएं और इसे बालों पर लगाएं। 30-40 मिनट के बाद सिर धोने पर बाल चमकदार और स्ट्रेट हो जाएंगे।

3. मुल्तानी मिट्टी
PunjabKesari

मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाकर बालों पर लगाने से भी फायदा होता है। इसमें माइल्ड क्लीजिंग एजेंट होने के कारण यह बालों को स्ट्रेट करने का काम करती है और इससे कोई नुकसान भी नहीं होता।

4. अंडे
PunjabKesari

इसके लिए 2 अंडों को फैंटे और उसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में 1 घंटे के लिए लगाएं और धोने के बाद बाल सीधे ही नहीं मजबूत भी हो जाएंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static