फटे होंठों को सिर्फ 1 दिन में मुलायम बना देंगे ये घरेलू नुस्खे
punjabkesari.in Saturday, Aug 11, 2018 - 11:02 AM (IST)
फटे होंठों का इलाज : खूबसूरत होंठ महिलाओं की सुंदरता में चार-चांद लगाने का काम करते हैं। मगर कई बार पानी की कमी, होंठ चबाना, गर्म मौसम, कैमिकल युक्त टूथपेस्ट, मुंह से सांस लेने की वजह से लिप्स फट जाते हैं। जो किसी भी इंसान की पर्सनैलिटी को खराब कर देते है। इसके साथ ही कई बार फटे होंठों से खून तक बहने लगता है। एेसे में फटे होंठों को नर्म बनाने के लिए लड़कियां लिप बाम लगाती हैं। पर इससे फायदा नहीं होता। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके मुलायम और पिंक होंठ पा सकते हैं।
गुलाब की पंखुड़ियों
फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। पंखुड़ियों को साफ पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। अब इस पेस्ट को तकरीबन 15 मिनट के लिए होंठों पर लगाएं। एेसा करने से फटे होंठ तो मुलायम होंगे ही साथ में इनका कालपन भी दूर होगा।
एलोवेरा जेल
होंठों को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल बैस्ट ऑप्शन हैं। ताजी एलोवेरा लें। उससे धीरे-धीरे होंठों की मसाज करें। एेसा करने से उनका रूखानपन और कालापन दूर होगा।
खीरा
खीरे से भी फटे होंठों को मुलायम बनाया जा सकता है। रात को सोने से पहले खीरे का रस लगाएं। अब रातभर इसे एेसा ही रहने दें। सुबह आप देखेंगे कि होंठ मुलायम और पिंक होंगे।
शहद
शहद में पाए जाने वाले गुण होंठों को नर्म बनाने का काम करते हैं। लिप्स पर शहद लगाने के बाद कुछ देर तक मसाज करें। दिन में दो बार एेसा करें। कुछ ही देर में आपकों लिप्स मुलायम लगने लेगेगें।
सरसों का तेल
रात को सोने से पहले अपनी नाभी पर सरसों का तेल लगाएं। रोजाना एेसा करें। एेसा करने से होंठ कभी नहीं फटेंगे।