मिनटों में साफ होगा माथे का कालापन, इन 5 घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2022 - 01:08 PM (IST)

खूबसूरत और बेदाग स्किन पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन फिर भी स्किन पर ग्लो नहीं आता। कई बार इन सारे नुस्खों का इस्तेमाल करने के बाद भी स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। इन्हीं समस्याओं में से माथे पर कालेपन की समस्या है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण, हार्मोनल बदलाव, तेज धूप, मेलेनिन की ज्यादा मात्रा भी माथे की त्वचा काली पड़ने लगती है। काला माथा आपके चेहरे की सुंदरता भी छिन सकता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

कच्चा दूध 

त्वचा के लिए कच्चा दूध बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका नियमित इस्तेमाल करने से रंगत में भी सुधार आता है। दूध में थोड़ा सा गुलाजल मिलाएं। इसके बाद सोने से पहले इसे माथे पर लगाएं। रात भर माथे पर इसे ऐसे ही रहने दें। सुबह उठकर चेहरा सादे पानी से धो लें। आपको जल्दी समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

हल्दी 

आप हल्दी का इस्तेमाल माथे का कालापन दूर करने के लिए कर सकते हैं। कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर माथे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। नियमित इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से माथे का कालापन दूर हो जाएगा। 

खीरा 

आप खीरे का इस्तेमाल माथे का कालापन दूर करने के लिए कर सकते हैं। खीरे का रस टैनिंग और डार्क सर्कल्स से राहत दिलवाने में मदद करता है। खीरे के रस को माथे पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें। 30 मिनट के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। इससे आपके माथे की त्वचा साफ हो जाएगी। 

PunjabKesari

सौंफ 

सौंंफ स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकलती है और खून भी साफ होता है। आप रोज रात को खाने के बाद सौंफ का सेवन करें। इससे माथे का कालापन दूर होगा। 

बादाम का तेल 

आप बादाम के तेल का इस्तेमाल माथे का कालापन दूर करने के लिए कर सकते हैं। एक कटोरी बादाम के तेल में शहद, दूध और पाउडर मिलाएं। इसके बाद सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार पेस्ट माथे पर लगाएं। 15 मिनट के लिए सूखने दें। तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

PunjabKesari

नोट: इन घरेलू नुस्खों के अलावा धूप में निकलने से पहले माथे पर सनस्क्रीन भी जरुर लगाएं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static