घर पर खुद ही तैयार करें प्राइमर, स्किन रहेगी एकदम साफ

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 10:24 AM (IST)

किसी भी फंक्शन या  पार्टी या ऑफिस जाना हो तो अक्सर लड़किया चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए मेकअप करती है। स्मूद और फ्लॉलेस मेकअप करने के लिए सबसे जरुरी है कि आप मेकअप से पहले चेहरे पर प्राइमर लगाएं। इससे आपकी स्किन स्मूद और मेकअप भी अधिक समय तक टिका रहेगा। वहीं अधिकतर लड़कियां मार्किट में मिलने वाला प्राइमर इस्तेमाल करती है लेकिन कई बार सेंसटिव स्किन की लड़कियों को वह प्राइमर सेट नहीं बैठता है। इसलिए आज हम आपको घर पर ही प्राइमर बनाना सिखाएंगे। जिसे आप मेकअप करने से 2 या 3 मिनट पहले चेहरे पर लगा सकती है। 

 

PunjabKesari

साम्रगी 

गुलाब जल                                                                                            
गिलसरीन
ऐलोवेरा जल 
कोल्ड क्रीम

PunjabKesari          

विधि

एक खाली कटोरी में आधा चम्मच गिलसरीन,  गुलाब जल और ऐलोवेरा जैल, कोल्ड क्रीम मिक्स कर ले। अब इसे अच्छे से मिला लें आपका प्राइमर तैयार है। आप इस प्राइमर को एक हफ्ते तक रख सकती है वहीं अगर आप इसे फ्रिज में रखती हैै तो आप इसे 15 दिन तक संभाल कर रख सकती है। याद रखें कि अगर गिलसरीन आपकी स्किन को सूट नहीं करती है तो आप इसे इस मिक्सर में न डाले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static