होली खेलने से पहले कर लें तुलसी के ये खास उपाय, सभी परेशानियों से मिल जाएगा छुटकारा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 05:41 PM (IST)

नारी डेस्क: होली का त्योहार न केवल रंगों और खुशियों का पर्व है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और शुभता को आकर्षित करने का भी सही समय माना जाता है। इस दिन किए गए कुछ विशेष तुलसी के उपाय जीवन में सौभाग्य, सुख-समृद्धि और सफलता ला सकते हैं। जीवन में चल रही विभिन्न परेशानियों से आप भी जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो होली के दिन ये चमत्कारी उपाय करना ना भूलें।

PunjabKesari
तुलसी के पत्तों का दान

होली के दिन तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स या तिजोरी में रखें। ऐसा करने से पूरे साल पैसों की कमी नहीं रहती और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही इस दिन तुलसी के पत्तों को गंगाजल में डालकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर इन पत्तों को किसी गरीब व्यक्ति को दान करें। यह उपाय धन प्राप्ति के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।


 तुलसी के पत्तों से करें भगवान की पूजा 
 
 होली पर भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण या भगवान नरसिंह की पूजा में तुलसी के पत्तों का विशेष महत्व होता है।  इससे पारिवारिक कलह खत्म होता हैऔर घर में शांति बनी रहती है। होली के दिन शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का ध्यान करें।  इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।  

PunjabKesari
होली की राख (भस्म) को तुलसी में डालें

होलिका दहन के बाद अगली सुबह थोड़ी-सी राख तुलसी के पौधे में डालें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों को दूर करता हैऔर घर में सुख-शांति लाता है।   होली के दिन तुलसी के पास बैठकर "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः" मंत्र 108 बार जपें:  इससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं और सौभाग्य बढ़ता है।

 

तुलसी की मिट्टी और चंदन का तिलक

होली के दिन सिंदूर और गुलाल के साथ एकाक्षी नारियल लेकर मां तुलसी को भेंट करने से जीवन के सारे दोष समाप्त हो जाते हैं। इसके अलावा तुलसी की मिट्टी और चंदन मिलाकर अपने मस्तिष्क पर तिलक करने से आपको सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static