हिटलर दीदी’ फेम Rati Pandey पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से सदमे में Actress
punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 04:43 PM (IST)
नारी डेस्क: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर टीवी एक्ट्रेस Rati Pandey के पिता का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। पिता के निधन की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस भी काफी भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें हिम्मत देने के साथ श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
लंबे समय से बीमार थे रति पांडे के पिता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रति पांडे के पिता धीरेंद्र पांडे लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान थे। इलाज के दौरान उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि अब तक रति पांडे की तरफ से इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी फिलहाल कोई पोस्ट शेयर नहीं की है।

पिता के बेहद करीब थीं रति पांडे
रति पांडे अपने पिता के साथ बेहद खास रिश्ता साझा करती थीं। वह कई बार इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट्स में अपने पिता के प्रति प्यार जाहिर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस अक्सर फैमिली के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती थीं। फादर्स डे के मौके पर भी उन्होंने अपने पिता के साथ एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “मैं आपके बिना अधूरी हूं पापा… आप ही मेरी पूरी दुनिया हो।” उनकी इस पोस्ट को देखकर साफ झलकता था कि पिता उनकी जिंदगी में कितनी खास जगह रखते थे।
ये भी पढ़ें: Cannes 2026: ‘मैंने वादा किया है…’ ऐश्वर्या राय ने फैंस के लिए किया कुछ ऐसा, जीत लिया सबका दिल
सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे सांत्वना
पिता के निधन की खबर सामने आने के बाद फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर दुख जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने रति पांडे के पिता को श्रद्धांजलि दी और एक्ट्रेस को इस मुश्किल समय में मजबूत रहने की सलाह दी। फैंस का कहना है कि रति हमेशा अपने परिवार के बेहद करीब रही हैं, ऐसे में यह दुख उनके लिए बहुत बड़ा है।
‘हिटलर दीदी’ से मिली थी खास पहचान
अगर रति पांडे के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने छोटे पर्दे पर अपने अभिनय की शुरुआत शो ‘शादी स्ट्रीट’ से की थी। इसके बाद वह Mile Jab Hum Tum और Hitler Didi जैसे लोकप्रिय शोज में नजर आईं। खासतौर पर ‘हिटलर दीदी’ में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

भोजपुरी फिल्मों में भी दिखा चुकी हैं दम
टीवी के अलावा रति पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। वह Khesari Lal Yadav के साथ फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में नजर आ चुकी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और सादगी भरे अंदाज की वजह से रति पांडे आज भी टीवी की पसंदीदा अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

