फेस्टिव सीजन में छा जाएंगी आप, Hina Khan के इन 9 सूट लुक्स से लें आइडिया

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 05:22 PM (IST)

नारी डेस्क : टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कश्मीर में बहन की शादी अटेंड कर रही है, जहां वो फैशन गोल भी सेट कर रही है, खासकर सूट्स में...जी हां, हिना खान की सूट्स कलेक्शन देखने वाली है। फिर चाहे उनका सलवार सूट हो या अनारकली सूट्स... हाल ही में हिना ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस ने पिस्टा ग्रीन कलर का प्लाजो सूट पहना और तिल्ला वर्क वाली हील्स वियर की। ऑर्गेंजा दुपट्टा ओढ़े, माथे पर मांगटीका लगाए पोज दिए। इस सूट में हिना बेहद ही प्यारी लग रही है। 

PunjabKesari

हिना का यह फर्शी पिंक एंड गोल्डन सूट भी प्यारा लग रहा जिसपर हैवी गोट्टा वर्क नजर आया। सूट्स से मैचिंग नेट वाला दुपट्टा कैरी किया और ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स व मांगटीका से लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

अब हिना का यह रस्ट कलर का सलवार और येलो कलर का लूज फिट कुर्ता स्टाइल सूट देखिए जो बेहद ही सुंदर लग रहा है जिसके साथ उन्होंने गले में चौकर व कानों में ईयररिंग्स वियर किए। 

PunjabKesari

हिना खान का यह बनारसी प्रिंट वाला अनारकली सूट भी खूब पसंद किया गया जिसके साथ उन्होंने कश्मीरी स्टाइल गोल्डन ईयररिंग्स पहने। इस लुक में हिना को खूब वाह-वाही मिली। 

PunjabKesari

सूट तो हिना का यह ऑल ग्रीन भी सुंदर लग रहा है जोकि पाकिस्तानी स्टाइल में स्टिच किया गया है। सूट सिंपल है लेकिन उनका स्टाइल प्यारा लग रहा है। 

PunjabKesari

हिना खान का यह पर्पल हैवी इम्ब्रॉयडरी वाला फर्शी सलवार सूट भी बेस्ट है जिसे उन्होंने ईद के मौके पर पहना था। सहारा स्टाइल ईयररिंग्स से हिना ने अपने लुक को कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

हिना खान का यह स्काई ब्लू बनारसी प्रिंटेड धोती के साथ अनारकली स्टाइल कुर्ती भी खूबसूरत लग रहा है जिसके साथ हिना ने बालों में परांदा डाला और झुमके व मांगटीका से लुक कंप्लीट किया। 

PunjabKesari

ये मजेंटा कलर का सलवार सूट भी खूब पंसद किया गया था, जिसपर गोल्डन वर्क किया गया और दुपट्टे पर गोट्टा वर्क नजर आया। चांदबाली से हिना ने लुक कंप्लीट किया था। 

PunjabKesari

अगर आप कुछ प्रिंटेड अनारकली में ढूंढ रही है तो हिना के इस ग्रीन और येलो कलर के अनारकली से आइडिया ले सकती है जिन्हें वो लाफ्टर शेफ के सेट पर पहनकर पहुंची थी।

PunjabKesari

हिना के और भी बहुत सी बेस्ट सूट्स कलेक्शन है। चलिए उनपर भी डाल लेते है नजर...हिना खान के सूट्स फेस्टिवल्स में पहनने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। आप भी उनकी सूट कलेक्शन से टिप्स ले सकती है, लेकिन आपको उनका कौन-सा लुक बढ़िया लगा, हमें कमेंट में लिखकर बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static