Travel Special: हिमाचल के अर्की का है बेहद खूबसूरत नजारा, ऊंचे -ऊंचे पहाड़ मोह लेंगे दिल

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 04:55 PM (IST)

बच्चों के पेपर खत्म होते ही किसी ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं यहां पर ठंडी हवाएं और शुद्ध वातावरण हो। प्रकृति का सुंदर नजारा ऊंची- ऊंची पहाड़ियां आपको बहुत ही सकरात्मक तरह की ऊर्जा देते हैं। मार्च के महीने से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में ठंडी हवाएं और मन को लुभाने वाला नजारा भी दिल छू लेता है। हिमाचल में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं जो आपके तनाव को दूर करने के लिए बहुत ही सहायक होंगी। तो आइए बताते हैं आपको एक ऐसी ही एक जगह के बारे में...
 

अर्की किला

अर्की किला अपनी सुंदर हरियाली और प्रकृति के लिए बहुत ही मशहूर है। यहां के ऊंचे - ऊंचे पहाड़ और सुंदर नजारा हर किसी का दिल मोह लेता है। इसे 18वीं सदी में राणा पृथ्वी सिंह ने बनाया था जो कि आज के दौर में होटल हैरिटेज के नाम से मशहूर है। प्रकृति की गोद में मौजूद यह अद्भूत महल पर्यटकों का दिल लुट लेता है। आप भी यहां जाकर पहाड़ों में ही खो जाएंगे ।

PunjabKesari

कुनिहार   

यह नाम आपने पहली बार सुना होगा। लेकिन यहां पर जाकर आप हफ्ते से पहले लौटकर नहीं आ पाएंगे। अर्की के सोनल शहर में मौजूद यह एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर्यटक घूमने के लिए आते ही रहते हैं। ऐसा माना जाता है कि कुनिहार सेल्फी के लिए एकदम बेस्ट है। आपको बता दें इस खूबसूरत जगह का नाम भारत के पूर्व मुख्यमंत्री राजीव गांधी ने रखा था। ऐसे में अगर आप भी वादियों में घूमने का प्लान बना रहें हैं तो कुनिहार में जाना  न भूलें।

PunjabKesari

अर्की पैलेस

अर्की किले के साथ- साथ अर्की पैलेस भी लोगों के दिल में खास जगह बनाए हुए है। यहां के शिलालेख और  चित्रकारी  बहुत ही लुभावनी है। अर्की  पैलेस को पौराणिक लेख और लोककथाओं के द्वारा बनाया गया है। अर्की का इतिहास जानने के लिए लोग पैलेस में जरुर आते हैं। पृथ्वी राज सिंह चौहान ने इस पैलेस को बनवाया था।

धार्मिक स्थल

अर्की में घूमने के अर्की किला, पैलेस और कुनिहार के अलावा बहुत से धार्मिक स्थान भी हैं। यहां पवित्र स्थान जैसे लुटरु महादेव का मंदिर भी है जो ऊंचे - ऊंचे पहाड़ों से ढका हुआ है। इसके अलावा दीवान-ए-खास के महल में भी आप घूमने जा सकते हैं। साथ ही सिटी मार्केट में घूमने के साथ -साथ समान भी खरीद सकते हैं ।

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static