हाई प्रोटीन Warm Bowl
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 07:33 PM (IST)
नारी डेस्क : अगर आप हेल्दी और पौष्टिक भोजन की तलाश में हैं, तो यह हाई प्रोटीन वॉर्म बाउल आपके लिए परफेक्ट है। इसमें सोया चंक्स, पनीर और काले चने जैसी प्रोटीन युक्त सामग्री के साथ हंग कर्ड और पीनट बटर का स्वादिष्ट ड्रेसिंग इस्तेमाल की गई है। यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि आपकी बॉडी के लिए जरूरी प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर भी है। सब्जियों और हल्की ड्रेसिंग के साथ इसे बनाना आसान है और यह खाने में हल्की, गर्म और ऊर्जा देने वाली डिश बन जाती है।
Servings - 3

सामग्री
उबले सोया चंक्स – 60 ग्राम
पनीर – 70 ग्राम
उबले काले चने – 80 ग्राम
लहसुन – 2 चम्मच
लाल मिर्च फ्लेक्स – 1/2 चम्मच
नमक – 1/2 चम्मच
हरा धनिया – 2 चम्मच
तेल – 1 चम्मच
हंग कर्ड – 70 ग्राम
पीनट बटर – 2 चम्मच
चिली ऑयल – 2 चम्मच
शहद – 1 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
सोया सॉस – 1 चम्मच
गाजर – 80 ग्राम
खीरा – 100 ग्राम
प्याज – 60 ग्राम
उबले मीठे कॉर्न – 60 ग्राम
विधि
1. एक बाउल में 60 ग्राम उबले सोया चंक्स, 70 ग्राम पनीर, 80 ग्राम उबले काले चने, 2 चम्मच लहसुन, 1/2 चम्मच लाल मिर्च फ्लेक्स, 1/2 चम्मच नमक और 2 चम्मच हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें, तैयार मिश्रण डालकर 1-2 मिनट तक हल्का भूनें।
3. एक बाउल में 70 ग्राम हंग कर्ड, 2 चम्मच पीनट बटर, 2 चम्मच चिली ऑयल, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच सोया सॉस और 1/2 चम्मच नमक डालकर स्मूद होने तक मिलाएं।
4. एक बड़े बाउल में भुना हुआ मिश्रण, 80 ग्राम गाजर, 100 ग्राम खीरा, 60 ग्राम प्याज, 60 ग्राम उबले मीठे कॉर्न और तैयार ड्रेसिंग डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
5. गरमागरम सर्व करें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum

