रोजाना करें पिस्ता का सेवन, बीमारियां रहेगी कोसों दूर

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2020 - 10:57 AM (IST)

ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी आदि गुण मौजूद होते हैं। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग हो बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। डायबिटिक पेशेंट के लिए पिस्ते का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। वजन कम होने के साथ शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है। ऐसे में पिस्ता को अपनी डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। तो चलिए जानते हैं पिस्ता खाने के अन्य फायदों के बारे में...

डायबिटीज रखें कंट्रोल

ड्राई फ्रूट्स में सभी प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। इन्हें सुपर फूड्स कहा जा सकता है। यह एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स से भरपूर नट है। ऐसे में यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। इसलिए रोजाना पिस्ता का सेवन जरूर करें।

वेट लॉस में फायदेमंद

पिस्ता में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे रोजाना खाने से शरीर अंदर से स्ट्रांग होता है। साथ ही वजन कम होने में मदद मिलती है। प्रोटीन का मुख्य स्रोत होने से शरीर में इसकी कमी को पूरा करता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाएं

इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नामक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिक्ल्स से आंखों का बचाव करते हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।

हड्डियां होती है मजबूत

पिस्ता में कैल्शियम, विटामिन, आयरन, फाइबर, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। शरीर बेहतर ढंग से काम करता है। बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल

पिस्ते में सभी पोषक तत्व भारी मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही यह दिल से जुड़ी बीमारियों के होने के खतरे को कम करता है।

Content Writer

neetu