गर्मियों के लिए Best Drinks, शरीर में ठंडक के साथ मिलेंगे कई फायदे

punjabkesari.in Monday, Jun 07, 2021 - 02:00 PM (IST)

गर्मियों में लोग डिहाइड्रेशन व तेज गर्मी से परेशान रहते हैं। ऐसे में हर किसी का मन ठंडे पेय पदार्थों को पीना का करता है। वहीं कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस का सेवन करने से शरीर को ठंडक तो मिलती है। मगर इससे वजन बढ़ने, पाचन तंत्र धीमा होने व बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ता है। वैसे भी पिछले साल से दुनियाभर में फैले कोरोना से बचने के लिए हर किसी को डाइट का खास ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में आज हम आपको कुछ हैल्दी ड्रिंक्स बताते हैं जिसका सेवन करने से आप स्वाद-स्वाद में अपनी सेहत बरकरार रख सकते हैं। साथ ही आपको ठंडक का भी अहसास होगा। 

चलिए जानते हैं इन हैल्दी ड्रिंक्स के बारे में...

 

छाछ 

गर्मियों में दही से बनी छाछ पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व तेजी से इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। साथ ही जिन लोगों को एसिडिटी, कब्ज आदि पेट संबंधी समस्याएं रहती है उन्हें इसका खासतौर पर सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त होकर पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। छाछ यानि लस्सी को सूखा अदरक व काली मिर्चा पाउडर मिलाकर खाने के बाद पीना सही रहेगा। 

PunjabKesari

लौकी की जूस

अक्सर लोग लौकी को देखकर मुंह बनाने लगते हैं। मगर लौकी पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। वहीं इसमें कूलिंग प्रॉपर्टिज होने से कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग आदि की समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। ऐसे में इसका जूस बनाकर पीना बेस्ट रहेगा। इससे गर्मी से बचाव होने के साथ पेट संबंधी परेशानियां दूर होगी। बेहतर शारीरिक विकास होने के साथ चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा। आप इसे सुबह या शाम के समय पी सकते हैं। 

स्मूदी

आप स्मूदी का सेवन भी कर सकती है। बच्चे से लेकर बड़ों तक हर कोई इसका सेवन बड़े चाव से करता है। वहीं ताजे फल व सब्जियों से तैयार स्मूदी पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। शरीर का बीमारियों से बचाव होने के साथ ठंडक का अहसास होगा। साथ ही इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहने में भी मदद मिलेगी। इसके अलावा थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होगा। इसे नाश्ते, वर्कआउट के बाद या शाम के समय पीया जा सकता है।

PunjabKesari

जूस 

आप घर पर आसानी से खीरा, सेलरी व पुदीना पत्ती का जूस बनाकर पी सकती है। इन चीजों में 95 प्रतिशत तक पानी होने से डिहाइड्रेशन से बचाव रहेगा। शरीर की गर्मी दूर होकर ठंडक का अहसास होगा। पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर खीरे व सेलरी का जूस मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूत करने के साथ इम्यूनि़टी बढ़ाने में मदद करेगा। ऐसे में आपका बीमारियों से बचाव होने के साथ बेहतर तरीके से शारीरिक विकास होगा। आप सुबह नाश्ते या शाम को भूख लगने पर जूस पी सकती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static