हेल्दी Avocado मेयोनेज डिप
punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 05:51 PM (IST)

नारी डेस्क : अगर आप कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और क्रिमी डिप की तलाश में हैं, तो एवोकाडो मेयोनेज डिप आपके लिए परफेक्ट है। यह डिप एवोकाडो, पनीर और दही से बनाई जाती है, इसलिए यह पोषक तत्वों से भरपूर और हल्की होती है। आप इसे स्नैक्स, सलाद या वेजिटेबल्स के साथ सर्व कर सकते हैं।
Servings - 8
सामग्री
एवोकाडो – 160 ग्राम
पनीर – 70 ग्राम
दही – 120 ग्राम
हरी स्प्रिंग प्याज़ – 4 ग्राम
धनिया पत्ती – 1 ग्राम
हरी मिर्च – 2
लहसुन – 1 चम्मच
यें भी पढ़ें : गंजापन दूर कर सकता है ये एक योगासन, चंद दिनों में उगने लगते हैं नए बाल
नमक – 1/2 चम्मच
काली मिर्च – 1/2 चम्मच
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च फ्लेक्स – सजावट के लिए
धनिया – सजावट के लिए
हरी स्प्रिंग प्याज़ – सजावट के लिए
विधि
1. एक बाउल में सभी सामग्री डालें (सजावट के लिए रखी सामग्री को छोड़कर)।
2. इसे ब्लेंडर में डालकर मुलायम और स्मूथ पेस्ट बना लें।
3. तैयार डिप को सर्विंग बाउल में डालें।
4. ऊपर से लाल मिर्च फ्लेक्स, धनिया और हरी स्प्रिंग प्याज़ से सजाएं।
5. तुरंत परोसें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum