हार्ट के मरीजों के लिए रामबाण इलाज है अखरोट

punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2023 - 04:54 PM (IST)

हमारा खराब लाइफस्‍टाइल और खानपान हृदय से जुड़ी बीमारियों की सबसे बड़ी वजह माना जाता है। अकसर ऐसा देखा गया है कि कई बार शरीर को सेहतमंद रखने और जिदंगी बढ़ाने वाली चीजें हमारे आसपास होती हैं, लेकिन हम उनकी पहचान करने में देर कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल अखरोट का है। जी हां वो अखरोट जिसे बचपन से बुढ़ापे तक इंसान सिर्फ स्वाद के लिए खाता है, वह हार्ट से लेकर कई बीमारियों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि इसमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इतना ही नहीं अखरोट विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा सोर्स होता है। इसलिए इसे हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
PunjabKesari

अखरोट खाने से मिलेगा फायदा

1 अखरोट आपका हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है बस आपको जरुरत है इसे रोज खाने की। बता दें कि 28 ग्राम अखरोट में लगभग 2.5 ग्राम ओमेगा-4 फैट पाया जाता है। यह फैटी एसिड हृदय रोगों की परेशानी को कम करता है।
2 इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
3 अखरोट में पॉलीफेनोल्स कंपाउड होने के कारण यह हृदय रोगी के मरीज की सूजन कम करने में मदद करता है।
4 हृदय रोगों के लिए मोटापा एक बड़ी समस्या है अगर आप अखरोट का सेवन रोज करेगे तो यह परेशानी भी आपकी थोड़ी कम हो जाएगी।

PunjabKesari

अखरोट को भिगोकर खाएं

सर्दियों में आप चाहें तो बिना भिगोए भी अखरोट खा सकते हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में आपको अखरोट को भिगोकर ही खाना चाहिए। आप रात में अखरोट को पानी में भिगो दें। सुबह इसे खा लें। इस तरह अखरोट खाने से आपको भरपूर फायदा मिलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static