कई बीमारियों का संकेत देता है मल का ऐसा रंग, गौर करें और इलाज भी जानें

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2022 - 01:40 PM (IST)

हर दिन हम मल त्याग के जरिए शरीर का सारा वेस्ट मटेरियल बाहर निकालते हैं जो कि हैल्दी रहने के लिए जरूरी भी है लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि मल के रंग पर भी आपकी सेहत का राज छिपा होता है। यह आपकी अंदरूनी सेहत का संकेत देते हैं। मल का बदलता रंग इस बात का संकेत भी देता है कि आपके शरीर में कुछ गड़बड़ी है।  बहुत से लोगों का मल काला हो जाता है और ऐसा होने के पीछे बहुत सी वजहें हो सकती है। अगर आपका पाचन सही नहीं है तो भी यह समस्या हो सकती है जबकि इसके पीछे का कारण कोई बड़ी गंभीर बीमारी का संकेत भी। वहीं, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की मानें तो काले मल की वजह कुछ खाना भी हो सकता है जैसे आपने पालक, साग, जामुन, काली मुलेठी का सेवन किया है। 

PunjabKesari

. वहीं अगर आप आयरन सप्लीमेंट्स ले रहे हैं।

. कुछ खास दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो भी मल काला हो जाता है। 

PunjabKesari

. आपको बुखार है और पेट में दर्द भी, इसी के साथ मल काला आ रहा है तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। चलिए आपको इसके कुछ गंभीर कारण बताते हैं। 

PunjabKesari

. मल काला होने के अधिकतर मामले पेप्टिक अल्सर के कारण ही होते हैं। पेप्टिक अल्सर, पेट की इनर लाइनिंग या छोटी आंत में होते हैं। किसी बैक्टीरिया और बहुत अधिक धूम्रपान और शराब का सेवन करने से यह समस्या होती है। पेट के अल्सर से खून निकलने के कारण भी आपको काले मल की समस्या हो सकती हैं।

. अगर आपकी भोजन नली में इंफेक्शन है तो इस वजह से नसें सूज जाती है जिस वजह से ब्लीडिंग के साथ काले रंग का मल बाहर निकलता है। 

. अगर आप सालों से लगातार अल्कोहल का सेवन कर रहे हैं तो इससे लीवर में सूजन हो जाती है इस वजह से भी ऐसा हो सकता है।लीवर में ब्लड फ्लो में रूकावट होने से भी ऐसा हो सकता है। 

PunjabKesari

. इसके अलावा पेट के कैंसर, ट्यूमर, गैस्ट्राइटिस, बड़ी आंत की सूजन के चलते भी मल काला आने लगता है। 

लेकिन अगर आपको कोई गंभीर बीमारी नहीं है और फिर भी मल काला आ रहा है तो इन चीजों का सेवन करना शुरू कर दें क्योंकि पौष्टिक आहारों की कमी से भी ऐसा हो सकता है। इसके लिए आपको खाने में इन चीजों का सेवन अधिक करना होगा। 

फाइबर फूड्स 

इस समस्या को सुधारने के लिए पाचन का सुधारना बहुत जरूरी है। इसके लिए फाइबर वाले खाद्य पदार्थ जैसे फलिया, सेब, दाल, साबुत अनाज आदि को शामिल करें जिसमे फाइबर ज्यादा हो।

PunjabKesari

दही और मक्खन 

पाचन सुधारने के लिए दही और मक्खन का सेवन करें। आप नाश्ते या दोपहर के खाने में एक चम्मच देसी मक्खन और दोपहर के समय दही का सेवन कर सकते हैं।  

PunjabKesari

भरपूर पानी 

डिहाइड्रेशन के कारण भी पाचन खराब हो सकता है इसलिए आपको दिन में भरपूर पानी जरूर पीना चाहिए। पानी उबाल कर या मिनरल वाटर ही पीएं।

PunjabKesari

अनार का छिलका

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए अनार का छिलका सुखा लें। एक बर्तन में 1 गिलास पानी उबालें और इसमें सूखा हुआ अनार का छिलका, रक्त चंदन का पाउडर और सोंठ को डालकर उबालें। जब पानी आधा गिलास रह जाए, तो इसे गुनगुना करके पी लें। इससे भी आपको काले मल की समस्या नहीं होगी। 

PunjabKesari

इसके बावजूद आपकी यह समस्या ठीक नहीं हो रही तो एक बार डाक्टरी जांच जरूर करवाएं ताकि आपको इसके सही कारण पता चल सकें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static