नई मां बनी है तो डाइट में लेती रहें ये 5 चीजें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2019 - 01:52 PM (IST)

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं अपने व बच्चे की सेहत को ध्यान में रखते हुए हेल्दी डाइट लेती हैं। जिससे कि मां व बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहे। लेकिन मां बनने के बाद वह अपना सारा समय बच्चों पर ही लगा देती हैं। उन्हें बच्चों के आगे अपनी सेहत का कुछ नहीं पता होता हैं। एक मां को कभी नहीं भूलना चाहिए की मां बनने के बाद भी उन्हें बच्चे के साथ अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। वह जो कुछ भी अपने भोजन में शामिल करेगीं वही पोषक तत्व उनके बच्चों को भी मिलेगें। 

मां बनने के बाद महिलाएं अकसर एक साल तक बच्चों को ब्रेस्टफीड करवाती है। इस कारण उन्हें अपने खाने पीने का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इससे मां व बच्चे दोनों ही कई बीमारियों से बचे रहते हैं। 

अंडा 

डिलीवरी के बाद महिलाओं को प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरुरत होती है, इसके लिए अंडा सबसे अच्छा स्त्रोत होता हैं। जिससे की शरीर को ताकत मिलती हैं। प्रोटीन के साथ यह विटामिन डी की कमी को भी पूरा करता हैं। 

PunjabKesari

ओट्स 

महिलाओं को फाइबर की बहुत ही जरुरत होती है। फाइबर आयरन की कमी को पूरा करने का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। इसलिए महिलाओं को खाने में ओटमील को शामिल करना चाहिए। 

PunjabKesari

पालक

आयरन के साथ विटामिन ए के लिए सबसे अच्छा स्त्रोत पालक होता है। इसे महिलाएं जूस, सब्जी, सलाद के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। 

PunjabKesari

दूध 

दूध एक ऐसा आहार है जो कि अपने आप में पूर्ण आहार मना जाता हैं। इसमें विटामिन डी, बी, प्रोटीन के साथ अन्य कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम से हमारी हड्डियां भी मजबूत होती हैं। 

PunjabKesari

विटामिन ई 

विटामिन ई की मात्रा की पूरा करने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में बादाम शामिल करने चाहिए। इससे मिलने वाले ओमेगा 3  मां व बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होते है। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static