रेमो डिसूजा की हालत पहले से बेहतर, फैंस कर रहे सलामती की दुआ

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 10:14 AM (IST)

बाॅलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को बीते दिन हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद तुरंत उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है। वहीं रेमो को हार्ट अटैक आने की खबर मिलने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच रेमो डिसूजा की सेहत को लेकर अपडेट सामने आई है। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो रेमो डिसूजा की हालत पहले से बेहतर बनी हुई है। वहीं अब वह आईसीयू से बाहर हैं। कोरियोग्राफर अहमद खान ने भी रेमो की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, 'मुझे एक फोन आया था कि रेमो को अस्पताल लेकर जाया जा रहा है। हम सभी चिंता में थे लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक है। अहमद ने आगे बताया, इस खबर ने हम सभी को हिला दिया था। क्योंकि रेमो ऐसे इंसान हैं जो अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं।'

PunjabKesari

गौलतलब है कि हार्ट अटैक आने पर रेमो को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। रेमो डिसूजा की पत्नि उनके साथ अस्पताल में है। 

PunjabKesari

बता दें रेमो बतौर कोरियोग्राफर साल 1995 में अपने करियर की शुरूआत की थी। जिसके बाद वह लगातार आगे बढ़ते गए। कोरियोग्राफी के अलावा रेमो डायरेक्शन में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने 'रेस 3', 'फ्लाइंग जट', 'एबीसीडी', 'एबीसीडी 2', 'स्ट्रीट डांसर' और 'फालतू', जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा वह 'डांस इंडिया डांस' के कई सीज़न में जज के रूप में भी नजर आ चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Related News

static