हरे ही नहीं, पोषण से भरपूर लाल फल भी करें डाइट में शामिल- Nari

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 04:41 PM (IST)

स्वस्थ रहना तो हर कोई चाहता है। मगर हेल्दी रहने के लिए अच्छे लाइफस्टाइल के साथ डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर लाल फलों का होना भी बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोग फलों का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं लेकिन रोजाना इनको खाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आज हम आपको लाल फल खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। 


1. चुकंदर से दूर होगी खून की कमी

PunjabKesari
एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, फाइबर, फॉलेट और विटामिन्स से भरपूर चुकंदर सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में खून की कमी नहीं होने देते हैं। इसके साथ ही चुकंदर का जूस पीने या इसको खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।  

 

2. बैड कोलेस्ट्रॉल कम करती है स्‍ट्रॉबेरी 
लाल रंग की खट्टी- मीठी स्ट्रॉबेरी खानी हर किसी को पसंद होती है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही इम्यून सिस्टम भी स्ट्रांग करता है। 


3. कैंसर से बचाव करेगा प्याज 

PunjabKesari
प्याज हर भारतीय रसोई में पाया जाता है। कुछ लोग कच्चा प्याज खाना बहुत पसंद करते हैं। सल्फर, एमिनो एसिड और विटामिन्स जैसे गुणों से भरपूर प्याज हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। 


4. टमाटर से बढ़ेगी आंखों की रोशनी
विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम से भरपूर टमाटर कोलेस्ट्रॉल और वजन घटाने में सहायक है। टमाटर के नियमित सेवन से डायबि‍टीज में फायदा होता है। इसके अलावा टमाटर आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है। 

PunjabKesari
5. अनार से दूर होगा तनाव 
एंटीऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर मीठा अनार सेहत के साथ ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं। रोजाना एक मुट्ठी अनार खाने से कैंसर, तनाव, हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारियों से राहत मिलती है। 


6. लाल सेब से कंट्रोल डायबिटीज

PunjabKesari 
लाल सेब सेहत के लिए बहुत ही फायेदमंद हैं। 1 सेब खाने से कैंसर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Related News

static