आयरन की कमी दूर करें किशकिश, इन बीमारियों में भी फायदेमंद

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 11:10 AM (IST)

किशमिश एक ड्राई फ्रूट है, जो अंगूरों को सूखा कर तैयार होता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल आदि गुण होते हैं। आयरन का उचित स्त्रोत होने से इसका सेवन खून बढ़ाने के लिए किया जाता है। मगर रोजाना इसका सेवन करने से खून बढ़ने के साथ कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं इसके सेवन से मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में...

PunjabKesari

दिल के लिए फायदेमंद 

इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की परेशानी से बचा जा सकता है। इस तरह दिल स्वस्थ रहने से इससे जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। ऐसे मे दिल को सेहतमंद रखने की अपनी डाइट में किशमिश को शामिल करना बेस्ट आप्शन है। 

बेहतर पाचन तंत्र 

इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। ऐसे में पेट दर्द, कब्ज, एसिडिटी, अपच आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत होती है। उन्हें रातभर भिगोए किशमिश का सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। इससे पेट की अच्छे से सफाई होने के साथ पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करती है।

PunjabKesari

मजबूत हड्डियां

इसमें कैल्शियम, आयरन, विटामिन आदि तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। साथ ही जोड़ों व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द होने की परेशानी से राहत मिलती है।

वजन करे कंट्रोल 

जो लोग अपने मोटापे से परेशान है। उन्हें चीनी की जगह किशमिश का सेवन करना चाहिए। यह एक नेचुरल शुगर होने के चलते स्वाद को बरकरार रखने के साथ वजन को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है। 

PunjabKesari

खून की कमी करे दूर 

किशमिश आयरन का उचित स्त्रोत माना जाता है। ऐसे में इसका सेवन से शरीर में खून की कमी पूरा होने में मदद मिलती है। साथ ही थकान व कमजोर दूर हो शरीर को ताकत मिलती है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाए

किशमिश में विटामिन, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट गुण अधिक मात्रा में होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ इससे जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा कम होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static