खसखस के दाने दूध में मिलाकर पीएं, मिलेंगे ये 10 फायदे

punjabkesari.in Tuesday, May 29, 2018 - 03:31 PM (IST)

आज के समय हर रोज नई-नई बीमारियां सुनने को मिल रही है। गलत खान-पान के कारण हर दूसरा इंसान किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। आज के समय में हैल्दी रहने के लिए स्वस्थ आहार और कुछ घरेलू उपाय बहुत जरूरी है। क्यों न डाइट में कोई ऐसी चीज ली जाएं जिसे खाने के बाद कई बीमारियों से बचा जा सकें। अगर आप दूध के साथ खसखस लेते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। खसखस में ओमेगा-3 और ओमेगा-6, फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को हैल्दी रखने में मदद करते हैं।


खसखस  का तरह करें इस्तेमाल

खसखस को डाइट में शामिल करने के लिए 1 गिलास दूध में इसका 1 चम्मच उबाल कर सुबह या रात को पीएं।


खसखस के फायदे

1. गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए खसखस के बीज बढ़िया ऑप्शन है। यह शरीर के टेम्प्रेचर को कम करते हैं और शरीर को गर्मी से बचाते हैं।

2. वजन घटाने के लिए खसखस के बीज बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो वेट कम करने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना कुछ दाने खाएं।

3. खसखस में पाया जाने वाला ओपियम एल्कलॉइड्स शरीर के सभी तरह के दर्द दूर करने में मदद करता है। खास करके इसे खाने से मसल्स पेन दूर होती है।

4. इसे लंबे समय तक लेने से सांस संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा यह सर्दी-जुकाम को कम कर ने में भी मदद करता है।

5. रात को सोने से पहले खसखस को गर्म दूध में मिला कर पीने से अनिंद्रा की समस्या से राहत मिलती है और खूब नींद आती है।

6. खसखस में फाइबर काफी मात्रा में होता है जो कब्ज की समस्या नहीं होने देता।

7. ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए खसखस का सेवन काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोटैशियम बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है।

8. इसके सेवन से डिप्रेशन से राहत मिलती है।

9. इसे दूध के साथ लेने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और एनीमिया से बचा जा सकता है।

10. खसखस मे मौजूद एल्कलॉइड शरीर में मौजूद एक्सट्रा कैल्शियम को सोख कर किडनी में स्टोन बनने को रोकता है। 

Content Writer

Anjali Rajput