रोज खाएं मुट्ठीभर अनार के दाने, इन परेशानियां से पाएं निजात

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 10:38 AM (IST)

अनार के औषधीय गुण : खाने में मीठा अनार, सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर रोजाना अनार के दानों का सेवन किया जाए तो इससे स्वास्थ्य संबंधी प्रॉबल्म दूर होती है। इसके अलावा इससे सेहत भी हमेशा ठीक बनी रहती है। आज हम आपको रोजाना अनार के दाने खाने के कुछ फायदे बताएंगे जो आपको भी पता होने चाहिए। 

 

1. पाचन क्रिया 
अनार में भरपूर फाइबर मौजूद होता है। इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है और पेट से संबंधित कई प्रॉबल्म दूर होती है।   अनार के छिलकों से करें त्वचा की कई समस्याएं दूर

 

2. कैंसर से बचाव 
अनार में ऐसे गुण मौजूद है जो ब्रेस्ट, प्रोस्टेट और फेफड़ों के कैंसर में से हमे बचाएं रखते है। 

 

3. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल 
अनार में विटमिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट जैसै तत्व भी मौजूद है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखता है। 

 

4. उच्च रक्तचाप
रोजाना अनार के दानों का सेवन करने से उच्च रक्तचाप भी ठीक रहता है और खून की कमी भी पूरी हो जाती है लेकिन ध्यान ऱखें कि अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो इससे परहेज रखे। 

 

5. हार्ट अटैक 
अनार को खाने से शरीर में खून का सर्कल सही तरीके से चलता रहता है। हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा टल जाता है। 

 

6. तनाव 
खराब मुड में अनार का सेवन काफी फायदेमंद है। अगर आपको तनाव भी रहता है तो अनार का सेवन करें। इससे यह प्रॉबल्म भी गायब हो जाएगी। 

 

7. तेज दिमाग 
इसको खाने से दिमाग भी तेज रहता है और अल्ज़ाइमर्स जैसी बीमारियां होने का खतरा भी टल जाता है। 


 

Punjab Kesari