जानिए, किस उम्र में कितना पैदल चलना आपके लिए बहुत जरूरी

punjabkesari.in Monday, Mar 22, 2021 - 01:29 PM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए लोग योगा, एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। कई लोग जिम जाकर भी पसीना बहाते हैं। मगर इसके विपरित रोजाना सुबह सिर्फ 30 मिनट सैर करना भी फायदेमंद माना जाता है। जी हां, रोजाना सैर करने से शरीर की अच्छे से एक्सरसाइज होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहने के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। तो चलिए आज हम आपको मार्निंग वॉक यानी सुबह की सैर करने के फायदे व उम्र के हिसाब रोजाना कितने कदम चलना चाहिए।

सुबह सैर करना सही...

सुबह के समय में मौसम साफ होता है। ऐसे में खुली व ताजी हवा में सैर करने से दिल व दिमाग स्वस्थ रहता है। मानसिक व शारीरिक विकास होने से बीमारियों से बचाव रहता है। दिनभर पर तरोताजा महसूस होने के साथ मूड सही रहता है। 

उम्र के हिसाब से इतने कदम चलना सही

6-17 उम्र तक 
लड़के- 15,000 कदम 
लड़कियां 12,000 कदम 

18- 40 उम्र तक
इन लोगों को 12,000 कदम चलना चाहिए। 

40- 49 उम्र तक
इन्हें रोजाना 11,000 कदम चलना चाहिए। 

50- 59 उम्र तक
इन्हें 11,000 कदम चलना चाहिए। 

60 से ज्यादा लोगों को
60 या इससे अधिक उम्र के लोगों को रोजाना 8,000 कदम चलना चाहिए। इसके साथ ही इस उम्र में सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में अपने मुताबिक कम या ज्यादा चल सकते हैं।  

तो चलिए अब जानते हैं सुबह सैर करने के फायदे...

1. कंट्रोल रहेगी डायबिटीज 

रोजाना सैर करने से डायबिटीज कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बराबर रहती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को सैर जरूर करनी चाहिए। 

2. दिल रखे स्वस्थ 

सैर करने से शरीर की अच्छी से हलचल होती है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। एक शोध के अनुसार, रोजाना सैर करने से हार्ट अटैक व दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा 32 प्रतिशत तक कम रहता है। 

3. दिमाग रहेगा तंदुरुस्त

सुबह सैर करने से दिमाग को सही तरीके से ऑक्सीजन मिलता है। ऐसे में काम करने की शक्ति बढ़ती है। दिमाग शांत होने से एकाग्रता व स्मरण शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है। 

4. कैंसर से बचाव 

सुबह ताजी हवा में सैर करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

5. फेफड़ों की कार्यक्षमता होगी तेज 

सैर करने से सांस संबंधी समस्या दूर होती है। फेफड़ों को सही से ऑक्सीजन मिलने से काम करने की शक्ति बढ़ती है। ऐसे में इससे जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी कम रहता है। 

6. गठिया में फायदेमंद

आज के समय में गलत खानपान व लाइफस्टाइल के कारण लोगों को गठिया की परेशानी है। इसके कारण कई लोगों को चलने-फिरने में भी समस्या होती है। ऐसे में एक शोध के अनुसार, सुबह सैर करने से जोडो़ं व मांसपेशियों में मजबूती आती है। ऐसे में गठिया के मरीजों को रोजाना सैर जरूर करनी चाहिए। 

7. तनाव होगा दूर

आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति तनाव से परेशान है। ऐसे में रोजाना 20-30 मिनट सैर करने से तनाव कम करने में मदद मिलती है। 

8. वजन घटाए

मोटापा से परेशान लोगों को रोजाना सुबह सैर जरूर करनी चाहिए। इससे पूरे शरीर की हलचल होती है। ऐसे में पेट, कमर, जांघों आदि के आसपास जमा चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही बॉडी को सही शेप मिलती है।  

9. कमजोरी व थकान होगी दूर 

इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में कमजोरी, थकान आदि की समस्या से राहत मिलती है। 

10. इम्यूनिटी बढ़ाए

रोजाना सुबह सैर करने से शरीर को ऑक्सीजन सही से मिलता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ऐसे में इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

11. बेहतर ब्लड सर्कुलेशन 

इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होता है। इसतरह पूरी बॉडी में सही से खून का संचार होने में मदद मिलती है। 
 

Content Writer

neetu