फाइबर खाना क्यों जरूरी, कमी को पूरा करने के लिए क्या खाएं?

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 12:05 PM (IST)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर व डाइटीशियन द्वारा फाइबर से भरपूर चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। फाइबर से भोजन को पचाने में मदद मिलती है। अगर कहीं सही मात्रा इसका सेवन न किया जाए तो पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुगर लेवल में उतार- चढ़ाव होने के साथ दिल से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। तो चलिए आज हम आपको फाइबर की कमी होने के लक्षण और इसे पूरा करने के सुपर फूड्स बारे में बताते हैं....

अच्छी सेहत व बीमारियों के बचाव के लिए जरूरी है फाइबर 

अगर किसी ने अपना वजन कम करना हो तो उसे फाइबर से भरी चीजों को डाइट में शामिल करने को कहा जाता है। फाइबर से भरपूर चीजों के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में यह वजन बढ़ने की संभावना कई गुणा कम रहती है। साथ ही फाइबर शरीर में कोलस्ट्रॉल और ग्लूकोज के लेवल को कम करने में मदद करता है। ऐसे में डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। दिल स्वस्थ रहने के साथ कोलोन कैंसर होने का खतरा कई गुणा कम रहता है। 

nari,PunjabKesari

फाइबर की कमी होने के लक्षण

- सही मात्रा में फाइबर न मिलने पर कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
- बिना कोई मेहनत का काम किए कमजोरी महसूस होना। 
- दिनभर थकान रहना। 
- शरीर का वजन तेजी से बढ़ना। 
- ब्लड शुगर का लेवल घटना या बढ़ना। 

nari,PunjabKesari

फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

शरीर को फाइबर सही मात्रा में मिलने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। वजन कंट्रोल में रहने के साथ शरीर का बीमारियों की चपेट में आने से बचाव रहता है। तो चलिए जानते हैं फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए। 

साबुत अनाज 

साबुत अनाज का सेवन करने से शरीर को उचित मात्रा में फाइबर मिलता है। इसे खाने से शरीर लंबे समय तक भरा रहता है। इसके कारण ओवर इटिंग की परेशानी से भी राहत रहती है। 

हरी- पत्तेदार व रेशेदार सब्जियां 

रोजाना हरी- पत्तेदार और रेशेदार सब्जियां और फलों का सेवन करने से शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। इसके लिए अपनी डेली डाइट में इस चीजों का सेवन जरूर करें। आप ताजी सब्जियों का जूस निकाल कर भी पी सकते हैं।  

ताजे फल 

फलों में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। रोजाना ताजे फल को खाने या इनका जूस निकाल कर पीने से शरीर को सभी उचित तत्व मिलने के साथ फाइबर की कमी पूरी होती है। इसलिए अपने डेली डाइट में फलों को जरूर शामिल करें। 

nari,PunjabKesari

मटर, बीन्स और अन्य फलियां

इन सब चीजों में फाइबर अधिक मात्रा में होने से इसकी कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। 

ब्राउन ब्रेड

ब्राउन ब्रेड को बनाने के लिए मैदे की जगह गेंहूं का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इसे खाने से शरीर में फाइबर की कमी पूरी होती है। 

ब्राउन राइस

सेहत को बरकरार रखने के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा भी सफेद चावलों की जगह ब्राउन राइस खाने की सलाह दी जाती है। पौषक तत्वों से भरपूर ब्राउन राइस खाने से शरीर को सही मात्रा में फाइबर मिलने के साथ बीमारियों के लगने से बचाव रहता है। 

सूखे मेवे और बीज

बादाम, काजू, अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स आदि चीजों का सेवन करने से शरीर को उचित मात्रा में फाइबर मिलता है। ऐसे इन चीजों को रोजाना सेवन करने से शरीर में फाइबर की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static