डाइट में शामिल करें यह 1 चीज, मिलेंगे बेहतरीन फायदे

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 04:27 PM (IST)

सर्दियों के मौसम में ज्यादा मिलने और खाने वाला सिंघाड़ा अपने अंदर कई गुणों को समाएं हुए है। लोग इसे कच्चा या उबाल कर दोनों तरीकों से खाना पसंद करते हैं। इसमें विटामिन-ए, सी, मैंगनीज, कर्बोहाईड्रेट, सिट्रिक एसिड, रीबोफ्लेविन, एमिलोज, बीटा-एमिलेज, प्रोटीन, फैट और निकोटेनिक एसिड आदि तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ती हैं। यह पीलिया, अस्थमा जैसी बीमारियों को ठीक करने के साथ शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो चलिए आज हम आपको इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं। 

पाचन तंत्र को करता है मजबूत 

इसके सेवन से पेट संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है। पाचन शक्ति बढ़ती हैं। पेट में होने वाले दर्द और दस्त जैसे रोगों से छुटकारा दिलाता हैं। सिंघाने खाने से पीरियड्स में होने वाली समस्याएं भी दूर होती हैं। 

Related image,nari

गर्भपात के खतरे को करता है कम

गर्भवती महिला को सिंघाड़े जरूर खाने चाहिए। इसके सेवन से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ रहते हैं। इससे खाने से गर्भपात होने के चांसिस कम होते है। 

दांत और हड्डियां होती हैं मजबूत

कैल्शियम की मात्रा अधिक होने से इसे खाने से दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती हैं। 

Related image,nari

पीलिया और अस्थमा में फायदेमंद

सिंघाड़ा पीलिया और अस्थमा के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। इसे खाने या जूस बनाकर पीने से जॉन्डिस को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही यह सांस से जुड़ी परेशानी को होने से रोकता है। 

शरीर को रखता है स्ट्रांग

इसका सेवन करने से शरीर अंदर से स्ट्रांग होता हैं।खरीर में होने वाली थकान और कमजोरी दूर होती हैं। इसके साथ बॉडी में होने वाले दर्द या सूजन की समस्या में इसका पेस्ट बनाकर लगाने से राहत मिलती हैं। यह रूखी और फटी एड़ियों को भी ठीक करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

इसका नियमित रूप से सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं। यह अनिद्रा की समस्या को दूर कर अच्छी नींद लाने में भी मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर कोई ब्लड शुगर की समसमया से परेशान है तो उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह डायबिटीज को कंट्रोल में मदद करता है। 

स्किन संबंधी समस्या से दिलाता है राहत

यह त्वचा में होने वाली खुजली, दाग-धब्बों, झुर्रियों, झाइयों, कील-मुहांसों आदि समस्या से छुटकारा दिलाता है। 

बालों को करता है मजबूत

शरीर में पित्त दोष के असंतुलन के कारण बालों के झड़ने, कमजोर होने की परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। सिंघाड़े में पाएं जाने वाले भारी मात्रा में पौष्टिक तत्वों के कारण यह बालों संबंधी इन समस्याओं से राहत दिलाता है। 

Image result for strong hair,NARI

ऊर्जा का स्त्रोत

इसके खाने से शरीर को शक्ति मिलती है। बॉडी में चुस्ती और फुर्ती आती है। 

वजन घटाने में करता है मदद

इसका सेवन करने से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी दूर होकर वजन कंट्रोल में रहता है। 
 

  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static