शुगर मरीजों के लिए वरदान है शकरकंद, जानिए 5 और लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2023 - 07:35 PM (IST)

शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है। ये एनर्जी का बहुत अच्छा सोर्स है। इसमें मौजूद विटामिन ए, मिनरल्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और थायमिन जैसे एलिमेंट्स कई सारे health benefits देते हैं। इसके नियमित सेवन से व्यक्ति का पेट भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है और वेट लॉस में मदद मिलती है। बता दें इसमें आलू से ज्यादा स्टर्च होता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। आइए आपको बताते हैं शकरकंद खाने के 5 लाजवाब फायदे....

ब्लड शुगर रही है कंट्रोल में

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी शकरकंद बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद यौगिक रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मददगार है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए शकरकंद को उबालकर खा सकते हैं। लेकिन अगर आपका ब्लड शुगल लेवल पहले ही बढ़ा हुआ है तो इसे खाने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें।

शरीर रहता है अंदर से गर्म

सर्दियों में मिलने वाली शकरकंद का असर गर्म होता है, इसलिए इन दिनों में इसे खाने फायदेमंद होता है। शकरकंद की गहरे रंग की प्रजाति में कैरोटिनॉयड जैसे बीटा- कैरोटीन और विटामिन ए ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम शकरकंद में 400 फीसदी से ज्यादा विटामिन ए पाया जाता है।

इम्यूनिटी होती है स्ट्रांग

शकरकंद में मौजूद आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम, विटामिन्स आदि होते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसको खाने से स्किन में चमक भी आती है और चेहरे पर झुर्रियां  नहीं पड़ती हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलाजिन का निर्मण करता है, जिससे आप सदाबाहर जवां और खूबसूरत रहते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल में

शकरकंद में अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर की समस्या काफी हद तक कम होती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है।


आयरन की कमी होती है पूरी

शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसकी कमी होने पर शरीर में एनर्जी नहीं रहती है, ब्लड सेल्स का निर्माण कम होता है और इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। शकरकंद खाकर आप शरीर में आयरन को पूरा कर सकते हैं।


 

Content Editor

Charanjeet Kaur