सेहत के लिए वरदान है नींबू, यूं करें सेवन

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2020 - 10:43 AM (IST)

नींबू में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होने से पाचनतंत्र स्ट्रांग होता है। शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। तो चलिए जानते हैं दिखने में छोटा सा नींबू किस तरह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। मगर उससे यह जानते हैं कि नींबू का किस तरह सेवन किया जा सकता है।

कैसे करें नींबू का सेवन?

विटामिन-सी से भरपूर नींबू का सेवन अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। इसे सलाद, चाय या पानी में मिलाकर सेवन करें। आप चाहें तो नींबू का आचार बना कर भी खा सकते हैं। यह खाने को पचाने के साथ शरीर को बीमारियों से बचाएं रखने में मदद करता है।

कैसे हैं फायदेमंद?

इम्यूनिटी बढ़ाएं

नींबू शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का एक मुख्य स्त्रोत है। इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों के होने के चांसिस कम रहते हैं।

पाचन तंत्र बेहतर

नींबू भूख बढ़ाने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। इसके साथ ही पेट की सूजन, डकार, जलन, अपच, एसिडिटी आदि समस्याओं से राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर

नींबू में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। इसके साथ ही सिरदर्द, चक्कर, घबराहट आदि की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

तनाव

नींबू पानी पीने से शरीर में ताजगी बनी रहती है। यह तनाव दूर कर दिनभर फ्रेश फील करवाने में मदद करता है। 

गला खराब

गला खराब या इंफेक्शन होने पर गर्म पानी में नींबू डालकर गरारे करने से आराम मिलता है। 

खांसी- जुकाम, कफ

इसके सेवन से कफ की परेशानी से छुटकारा मिलता है। 1 टेबलस्पून शहद में 1/4 नींबू का रस मिक्स कर पीने से खांसो से राहत मिलती है‌‌। इसके साथ ही नींबू अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।

किडनी स्टोन

नियमित रूप से नींबू के रस को सेंधा नमक में मिलाकर सेवन करना चाहिए। यह गुर्दे में पथरी होने की शिकायत को रोकता है।

डायबिटीज

शुगर लेवल बढ़ने की समस्या में नींबू का सेवन करना चाहिए। यह शुगर लेवल को 30 प्रतिशत तक कम करने में मदद करता है।

Content Writer

Anjali Rajput