आयुर्वेद: सेहत के लिए वरदान है कांसा, जानिए इसमें भोजन करने के अचूक फायदे

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 04:35 PM (IST)

पुराने जमाने से ही भारतीय रसोई में कांसे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। अंग्रेजी में बेल मेटल (Bell metal या Bronze) के नाम से मशहूर कांसा तांबे और टिन का मिश्रण होता है। इसके बर्तन दिखने में सुंदर लगने के साथ आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं। जी हां, कांसे के बर्तनों में भोजन खाने से सेहत से जुड़ी बहुत सी समस्याओं से आराम मिलता है। तो चलिए आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताते हैं...

तेज दिमाग

कांसे के बर्तन में आयुर्वेदिक गुण होने से आयुर्वेद में इसे 'कांस्यम बुद्धीवर्धकम' कहते हैं। ऐसे में इसमें भोजन खाने से दिमाग की कोशिकाएं बेहतर होती है। स्मरण शक्ति मजबूत होती है। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

इसमें पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ऐसे में इम्यूनिटी तेज होने मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। 

किडनी रहेगी स्वस्थ 

कांसे में प्यूरिफाई होने से इसमें भोजन करना फायदेमंद होता है। इससे शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकलने में मदद मिलती है। ऐसे में किडनी स्वस्थ रहती है। 

बीमारियों का खतरा कम

कांसे के बर्तन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं। ऐसे में इसमें खाना रखने से सभी तरह के जर्म खत्म हो जाते हैं। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है।

एनर्जी बढ़ाए

कांसे के गिलास में पानी पीने से थकान, कमजोरी दूर होगी। ऐसे में दिनभर तरोताजा व हल्का महसूस होता है। 

बेहतर पाचन तंत्र 

इसमें भोजन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। ऐसे में पेट दर्द, अपच, एसिडिटी आदि पेट संबंधी समस्याओं से आराम रहता है। 

PunjabKesari

वजन रहे कंट्रोल 

यह वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है। ऐसे में मोटापे से परेशान लोगों को कांसे के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए। 

देर तक खाना रहे गर्म

इसमें हीट अच्छी होती है। ऐसे में इसमें रखा खाना लंबे समय तक गर्म व फ्रेश रहता है। 

अगर आप कांसे के बर्तन नहीं लेना चाहते हैं तो सिर्फ 1 गिलास खरीद सकते हैं। रोजाना इसके गिलास में पानी पीने से भी आपको कई फायदे मिल सकते हैं। 

पानी पीने का तरीका...

इसके लिए कांसे के गिलास को धोकर उसमें पानी भरकर रातभर या 8 घंटे तक रखें। फिर इस पानी का सेवन करें।

नोट- कांसे के बर्तन में खट्टी चीजें खाने से बचना चाहिए। नहीं तो सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। 

कांसे के बर्तन पहचाने का तरीका

- कांसे के बर्तनों का रंग हल्का ग्रे या सुनहरा होता है। 
- कांसे के बर्तन मुलायम व जोर से आवाज देते हैं। 
- इसे गर्म करने पर यह रंग बदल कर लाल हो जाता है। 
यह जल्दी खराब व टूटते नहीं हैं। ऐसे में आप सालों तक कांसे के बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static