डाइट में शामिल करें खजूर, सेहत को मिलेंगे लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2020 - 04:49 PM (IST)

खजूर में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। यह इम्यूनिटी पॉवर स्ट्रांग कर थकान और कमजोरी को दूर करने में फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं खजूर के अन्य फायदों के बारे में...

  इम्यून सिस्टम करें बूस्ट

  खजूर में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। ऐसे में बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसके साथ ही इम्यून पॉवर स्ट्रांग होने से बॉडी में दिनभर एनर्जी रहती है।

  खून बढ़ाएं

  खजूर में आयरन भारी मात्रा में होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं। खून की कमी पूरी होती है। इसके साथ ही कमजोरी और थकान दूर होती है।

  

नर्वस सिस्टम होता है मजबूत

  खजूर में कैल्शियम, आयरन और सभी तरह के विटामिन अधिक मात्रा में होते हैं। यह नर्वस सिस्टम अच्छे से काम करने में मदद करता है। इसके साथ ही दिमाग तंदुरुस्त रहता है।

  ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

  हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को खजूर का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसके साथ ही दिल स्वस्थ रहता है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों और हार्ट अटैक आने का खतरा कम होता है।

  डाइजेशन में सुधार

  नियमित रूप से खजूर का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। फाइबर अधिक होने से यह खाने में जल्दी पच जाता है। ऐसे में पेट से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

 कैसे करें सेवन?

  . रोजाना 2-3 खजूर का सेवन किया जा सकता है।
  . गर्म दूध में सूखे खजूर उबाल कर तैयार दूध का रात को सोने से पहले सेवन करना फायदेमंद होता है।
  . आप इसे दही में मिलाकर रायता बनाकर भी खा सकते हैं।

Content Writer

Vandana