लिमिट में खाई गई चॉकलेट आपको रखेगी स्ट्रेस-फ्री

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2020 - 12:20 PM (IST)

आ वैलेंटाइन डे वीक का चौथा दिन मतलब चॉकलेट डे है। इस दिन सभी चाहने वाले एक-दूसरे को चॉकलेट खिलाकर मुंह मीठा करवाते है। साथ ही किसी का भी गुस्सा शांत करने और उसके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्हें चॉकलेट खिलाना बेस्ट ऑप्शन होता है। इतना ही नहीं कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने से यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण सेहत को बरकरार रखने के साथ स्किन पर ग्लो पर ग्लो लाने का काम करती है। तो चलिए पहले जानते है कौन सी चॉकलेट खाने में है बेस्ट और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में...

 

वैसे तो मार्किट में कई तरह की चॉकलेट्स मिलती है लेकिन इन में से सबसे बेस्ट डार्क चॉकलेट मानी जाती है। इसमें चीनी की मात्रा कम या न के बराबर होती है। ऐसे में इसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। 

स्ट्रेस और डिप्रेशन

किसी का भी मूड खराब होने पर उसे चॉकलेट खिलाना बेस्ट ऑप्शन है। यह मूड सही करने के साथ चिंता और स्टैस को कम कर रिलैक्स फील करवाने में मदद करती है। ऐसे में तनाव में होने पर चॉकलेट जरूर खानी चाहिए। 

ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए

चॉकलेट में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, मैगनीज, फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होने से यह स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने में फायदेमंद होती है। यह चेहरे पर होने वाली झुर्रियों, पिंपल्स और बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद करती है। इसके पाए जाने वाले पोषक तत्वों के कारण आजकल इसे फेशियल, बाथ, फेसपैक और वैक्स में भी यूज की जाने लगी है। 

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

जो लोग उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान रहते है उन्हें डार्क चॉकलेट का सेवन करना चाहिए। इसमें फैटी एसिड होने से यह ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकती है।

 

कोलेस्ट्रॉल करें कम

चाकलेट का सेवन करने से बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। यह शरीर में मौजूद बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। 

महिलाओं के लिए फायदेमंद

पीरियड्स के दिनों में डार्क चॉकलेट खाने पेट में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। साथ ही प्रेगनेंट महिलाओं को इसे खाने से बच्चे के विकास में मदद मिलती है। 

Content Writer

Sunita Rajput