रोज खाएंगे 1 केला तभी मिलेंगे ये सेहत से जुड़े ये फायदे

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 01:01 PM (IST)

विटामिन, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, फाइबर, फॉलिक एसिड और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर केला हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। मगर क्या आप जानते हैं की रोजाना 1 केला खाने से आपकी ब्लड प्रैशर से लेकर वजन बढ़ने तक की समस्या दूर रहती है। इतना ही नहीं, इससे शरीर को उर्जा मिलती है और कब्ज की समस्या भी दूर रहती है। आज हम आपको केला खाने के फायदों के बारे में बताएंगे, जोकि स्वास्थ्य सबंधी कई समस्याओं को आपसे दूर रखेेगा।
 

केला खाने के फायदे


1. डाइजेशन
केले में पाए जाने वाले फाइबर से डाइजेशन सिस्टम सही रहता है, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके साथ ही इससे आपको पेट से जुड़ी प्रॉब्लम और एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

2. वजन बढ़ाने के लिए
वजन बढ़ाने के लिए केला बहुत फायदेमंद होता है। हर रोज 2-3 केले खाने से या इसका शेक पीने से पतले लोग मोटे हो सकते हैं। इसलिए पतले लोगों को वजन बढ़ाने के लिए केले का किसी भी रूप में सेवन जरूर करना चाहिए।
 

3. एनीमिया
आयरन और डायटरी फाइबर से भरपूर केला का सेवन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। अगर आपको एनीमिया की समस्या है तो रोज 2-3 केले का सेवन करें। इससे बल्ड में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ेगा।
 

4. तेज दिमाग 
केले में विटामिन बी6 में पर्याप्त मात्रा में होता है, जो ब्रेन फंक्शन्स को बेहतर रखने के साथ दिमाग को तेज भी करता है। इसलिए रोजाना केले या इसके शेक का सेवन जरूर करें।
 

5. स्वस्थ दिल 
केले में भरपूर फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और विटामिन सी की मात्रा होती है। रोज 1 केले का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है और आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।

6. डिप्रैशन से राहत
केले का सेवन डिप्रैशन के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन दिमाग में स्ट्रेस पैदा करने वाले हार्मोन्स को शांत करता है, जिससे आपका तनाव कम होता है।
 

7. कब्ज
केला पेट में होने वाली कब्ज की परेशानी से राहत देता है। रात को सोने से पहले इस्बगोल या दूध के साथ केले का सेवन करें। सुबह तक कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
 

8.ब्लड प्रैशर और शुगर को करें कंट्रोल
केले में पाया जाने वाला विटामिन बी 6 शरीर में ब्लड ग्लूकोज के लेवल को ठीक रखता है, जिससे आपकी शुगर कंट्रोल में रहती है। इसके अलावा उससे ब्लड प्रैशर भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए रोज 1 केले का सेवन जरूर करें।
 

9. भूख को करें कंट्रोल
सुबह नाश्ते में 2-3 केले का सेवन करें। इससे आपको दोपहर तक भूख नहीं लगेगी। इसमें मौजूद पोटेशियम और फाइबर भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इससे आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।
 

10. व्हाइट डिस्चार्ज में फायदेमंद
केला और दूध की खीर को सुबह या शाम खाने से व्हाइट डिस्चार्ज से आराम मिलता है। इसके अलावा व्हाइट डिस्चार्ज को दूर करने के लिए आप दूध, केला और शहद को मैश करके भी खा सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput