रात को सोने से पहले पीएं खजूर वाला दूध, मिलेंगे 8 लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 12:46 PM (IST)

ड्राई फ्रूट्स यानि सूखे मेवों में बहुत से औषधीय गुण पाएं जाते हैं। इनका रोजाना सेवन करने से शरीर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। हड्डियों और मांसपेशियां मजबूत हो शरीर में एनर्जी आती है। ऐसे में बात अगर खजूर की करें तो इसमें विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल गुण होते हैं। रोजाना 2 खजूर को दूध में मिलाकर सेवन करने से सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर से संबंधित कई बीमारियों के लगने का खतरा कई गुणा कम होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि खजूर वाला दूध पीने से शरीर को कौन- से फायदे मिलते हैँ। मगर उससे पहले जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री

खजूर- 2
दूध- 1 गिलास 

nari,PunjabKesari

विधि

1. सबसे पहले खजूर को काट कर उसके बीज अलग कर लें।
2. अब पैन में दूध और खजूर डालकर 1-2 उबाल आने दें। 
3. उबाल आने के बाद इसे ठंडा कर रात को सोने से पहले सेवन करें। 

तो चलिए अब जानते हैं इसके सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में...

1. डायबिटीज रखें कंट्रोल

डायबिटीज होने का मुख्य कारण शरीर में ब्लड शुगर लेवल की मात्रा बढ़ने से हैं। मगर इसे नियंत्रित रखने के लिए खजूर काफी फायदेमंद होती है। हफ्ते में 2 से 3 बार इसे खाने से डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है।

2.  ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

इसमें विटामिन, मैग्नीशियम और पोटेशियम अधिक मात्रा में होने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसतरह जो लोग रोजाना सोने से पहले दूध के साथ 2 खजूरों का सेवन करते हैं। उनके ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा कम रहता है। नियमित रूप से खजूर मिश्रित दूध का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। 

nari,PunjabKesari

3. दिमाग रखें स्वस्थ

इसका सेवन करने से दिमाग बेहतर ढंग से काम करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना दूध के साथ 2 खजूरों को खाने से दिमाग में होने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही दिमाग की नसें बेहतर तरीके से काम करने से स्मरण शक्ति तेज होने में मदद मिलती है। 

4. दिल का रखें ख्याल

आज दुनिया भर में बहुत से लोग दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हैं। हर साल लाखों लोगों की इसकी चपेट में आने मौत हो रही हैं। मगर खजूर में मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने के साथ इससे जुड़ी बीमारियों के लगने के खतरे को कई गुना कम करता है। इसमें मौजूद कैरोटिनॉइड और फिनोलेक्स एसिड दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ऐसे में इससे जुड़ी बीमारियों के होने से बचाव रहता है।

nari,PunjabKesari

5. पाचन तंत्र करें मजबूत

एक्सपर्स के अनुसार, खजूर में फाइबर अधिक मात्रा में होने पाचन तंत्र मजबूत होने में मदद मिलती है। इसतरह पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने से साथ पेट से संबंधित समस्याएं दूर रहती है। ऐसे में खजूर को अपनी डाइट में शामिल करने से फाइबर सही और भरपूर मात्रा में मिलता है। 

6. प्रेग्नेंसी में फायदेमंद

गर्भावस्था के समय महिलाओं को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना होता है। ऐसे में एक रिसर्च के मुताबिक, इस दौरान खजूर का सेवन करना काफी फायदेमंद माना गया है। इसके नियमित खाने से डिलीवरी के समय लेबर पेन कम होती है। इसके साथ ही यह महिलाओं में एनर्जी लेवल बढ़ता है। इसके सात ही पाया गया है कि इसका सेवन करने से प्रेग्नेंसी में महिलाओं को ज्यादा ऊर्जा मिलती है। 

nari,PunjabKesari

7. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

खजूर में विटामिन, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ऐसेे में एंटी- ऑक्सीडेंट से भरपूर खजूर का दूध के साथ रोजाना सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसतरह बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। 

8. मजबूत हड्डियां

रोजाना दूध के साथ खजूर का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हड्डियों को मजबूती देने के साथ गठिया और बोन इंपेयरमेंट होने के खतरे को कम करते हैं। इसके साथ ही मांसपेशियों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलने के साथ अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static