आहार में शामिल करें इस तेल की 2 बूंदें,हमेशा रहेंगे स्वस्थ

punjabkesari.in Friday, Feb 10, 2017 - 05:07 PM (IST)

सेहतः बादाम खाना वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लेकिन इसके तेल से ब्यूटी और हेयर से जुड़े फायदे भी लिए जा सकते हैं। रोजाना अपनी डाइट 2-3 बूंद बादाम के तेल की शामिल करके इससे सेहत से जुड़े कई लाभ लिए जा सकते हैं। 


1. दिल के रोग
बादाम के तेल में फोलिक एसिड,प्रोटीन और पोटाशियम जैसे और भी तत्व पाए जाते हैं जो दिल के रोगों के लिए फायदेमंद हैं। 

2. ब्लड प्रैशर और कोलेस्ट्राल
बादाम में हाई पोटाशियम और लो सोडियम होता है जो दिल की बीमारियों से रोकथाम करता है। यह ब्लड प्रैशर और कोलेस्ट्राल लेवल को ठीक रखता है। 

3. प्रतिरोधक क्षमता में मजबूत
रोजाना बादाम के तेल का सेवन करने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। मौसम के कारण होने वाली छोटी-मोटी इंफैक्शन से यह तेल बचाव रखता है। 

4. यादाशत बढाएं
रोजाना रात को 5 बादाम भिगोकर सुबह खाने से याद रखने की क्षमता मजबूत होती है। इसके अलावा रोजाना रात को सोने से पहले दूध में 3-4 बूंद बादाम के तेल की मिलाकर पीने से मैमोरी पावर बढती है। 

5. हड्डिया मजबूत
बादाम के तेल में विटामिन डी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे हड्डियां मजबूूत होती हैं। 

6. मसल्स में दर्द से राहत
शरीर में किसी भी तरह की दर्द से राहत पाने के लिए बादाम के तेल की मालिश करें। इससे मसल्स मजबूत होते हैं और दर्द से आराम मिलता है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए बादाम के तेल को गुनगुना करके मालिश करने से फायदा मिलता है। 

7. एनर्जी बढ़ाएं
शरीर में स्फूर्ति की कमी है तो बादाम का तेल बेहद कारगर है। इसके लिए सलाग में थोड़ा सा बादाम का तेल जालकर खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। 

8. कब्ज
कब्ज से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी में 1-2 बूंद बादाम के तेल की मिलाकर दिन में 2 बार पीने से पेट साफ हो जाता है

Punjab Kesari