डायबिटीज ही नहीं इन 6 बीमारियों का भी काल है जामुन

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 10:19 AM (IST)

गर्मियों के मौसम में मिलने वाला जामुन खाने में टेस्टी होने के साथ शरीर को पोषण पहुंचाने का काम करता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। खासतौर पर इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदानस्वरूप माना जाता है। मगर अपने औषधीय गुणों से ये इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के साथ सेहत से जुड़ी और भी कई परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। तो चलिए जानते है जामुन खाने के मिलने वाले अनगिनत फायदों के बारे में...

Benefits Of Eating Jaamun,nari

डायबिटीज रखें कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें ग्लाइकेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होने से शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को अधिक प्यास लगनी और यूरीन आने की परेशानी से राहत मिलती है। 

 DIABETES,nari

इम्यून सिस्टम करें मजबूत

पोषक तत्वों से भरपूर जामुन का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसतरह बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

हड्डियां करें मजबूत

इसमें विटामिन, कैल्शियम, मिनरल्स, आयरन सभी तत्व अधिक मात्रा में पाएं जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। 

कैंसर से करें बचाव

जामुन में मौजूद एंटी- ऑक्सीडेंट्स, एंटी- बैक्टीरियल गुण शरीर में कैंसर की रोकथाम को बढ़ने से रोकता है। इसलिए कैंसर के मरीजों को इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

nari

खून बढ़ाएं

जिन लोगों में खून की कमी होती हैं। उनके लिए जामुन का सेवन करना वरदान स्वरूप माना जाता है। रिसर्च के मुताबिक भी रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। 

दिल का रखें ध्यान

इसमें विटामिन, पोटेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भारी मात्रा पाई होते हैं। बात अगर पोटेशियम की करें तो 100 ग्राम जामुन में 55 मि. ग्राम पोटेशियम मौजूद होता है। इसतरह कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में स्ट्रोक और दिल का दौरापड़ने का खतरा कम रहता है। इसतरह इसके सेवन से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

पाचन तंत्र करें मजबूत

जामुन के साथ इसकी पत्तियों का सेवन करने से भी पाचन तंत्र मजबूत करने से मदद मिलती है। आयुर्वेद में भी जामुन की पत्तियों को पाचन और मुंह से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए इस्तेमाल करना जाता है।‌

stomach pain,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static