महिलाएं भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, वजाइनल हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा असर
punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 06:31 PM (IST)
नारी डेस्क : महिलाओं की सेहत के लिए पर्सनल हाइजीन (Personal Hygiene) का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खासकर इंटिमेट हाइजीन (Intimate Hygiene) को लेकर छोटी-छोटी लापरवाहियां परेशानी का कारण बन सकती हैं। कई महिलाएं प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए बार-बार साबुन, इंटिमेट वॉश और परफ्यूम वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा करना जरूरी नहीं कि फायदेमंद ही हो। कुछ उत्पाद संवेदनशील त्वचा पर जलन और खुजली पैदा कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं अपनी वजाइनल हेल्थ (Vaginal Health) को लेकर सही जानकारी रखें और रोजमर्रा की कुछ गलतियों से बचें। आइए जानते हैं इंटिमेट हाइजीन से जुड़ी 6 ऐसी गलतियों के बारे में, जिन्हें सुधारना जरूरी है।
बार-बार साबुन या इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल न करें
वजाइना यानी योनि में प्राकृतिक रूप से खुद को साफ रखने की क्षमता होती है। इसके अंदरूनी हिस्से की सफाई के लिए साबुन, सुगंधित इंटिमेट वॉश या दूसरे केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से प्राकृतिक संतुलन प्रभावित हो सकता है। इससे जलन, खुजली और ड्राइनेस जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए योनि के अंदर पानी या किसी भी तरह का क्लीनिंग प्रोडक्ट डालकर सफाई न करें। बाहरी हिस्से यानी वल्वा को सादे गुनगुने पानी से धीरे-धीरे साफ करना पर्याप्त है।

टाइट कपड़े न पहनें
बहुत टाइट जीन्स या सिंथेटिक अंडरवियर बैक्टीरिया और यीस्ट के विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। हमेशा सूती (Cotton) अंडरवियर और ढीले-ढाले कपड़े पहनें, ताकि हवा का संचार बना रहे और नमी न जमे।
यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण
लंबे समय तक एक ही पैड का इस्तेमाल न करें
मासिक धर्म (Periods) के दौरान लंबे समय तक एक ही पैड का इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है। इससे न केवल दुर्गंध पैदा होती है, बल्कि बैक्टीरिया के पनपने का भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हर 4-6 घंटे में पैड बदलना बेहद जरूरी है, ताकि संक्रमण और स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके।

गीले कपड़े पहनने से बचें
स्विमिंग या वर्कआउट के बाद गीले कपड़े लंबे समय तक पहनने से बैक्टीरिया और यीस्ट पनप सकते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि गीले कपड़े तुरंत बदलें और हमेशा सूखे, साफ कपड़े पहनें।
यें भी पढ़ें : मुस्लिम परिवार में जन्मीं Actress ने बदला धर्म, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
प्राइवेट पार्ट के बालों को सही तरीके से हटाएं
गलत तरीके से शेविंग या वैक्सिंग करने से स्किन कट, जलन या इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। हमेशा साफ रेज़र का इस्तेमाल करें और शेविंग के बाद एंटीसेप्टिक क्रीम लगाना न भूलें, ताकि त्वचा सुरक्षित और संक्रमण मुक्त रहे।

अत्यधिक सफाई और स्प्रे से बचें
अत्यधिक वॉश या डिओडरेंट/परफ्यूम स्प्रे से प्राकृतिक बैक्टीरिया बैलेंस बिगड़ सकता है। इससे खुजली, जलन या डिस्चार्ज की समस्या बढ़ती है। मासिक धर्म, सेक्स या व्यायाम के बाद हल्की सफाई पर्याप्त है। स्प्रे और डिओडरेंट का इस्तेमाल न करें।
यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
ध्यान देने वाली बातें
हमेशा सूती अंडरवियर पहनें।
वजाइना को बार-बार धोने से बचें।
पैड समय पर बदलें और गीले कपड़े तुरंत बदलें।
बाल हटाते समय सावधानी रखें।
अत्यधिक सफाई और केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें।
इन आसान उपायों से आप रैश, खुजली और इंफेक्शन जैसी समस्याओं से बच सकती हैं और अपनी इंटिमेट हेल्थ को सुरक्षित रख सकती हैं।

