प्री-डायबिटीज मतलब संकट में है आप, उम्र भर की बीमारी से बचने के लिए कर लें ये काम
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 01:57 PM (IST)
नारी डेस्क: HbA1c टेस्ट जो लगभग सभी रेगुलर टेस्ट का हिस्सा होता है, डायबिटीज को मैनेज करने के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह पिछले 2-3 महीनों में ब्लड शुगर लेवल का एक भरोसेमंद, लॉन्ग-टर्म एवरेज बताता है। फिज़िशियन की मानें तो अगर आपका HbA1c 5.7 है, तो इसे अक्सर बॉर्डरलाइन माना जाता है लेकिन यह भी डायबिटीज का हेल्थ अलार्म हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि इसे हल्के में लेने की बजाय यहीं से रिवर्स करना शुरू करना चाहिए। चलिए समझते हैं इसके बारे में
यह भी पढ़ें: दो दिन की राहत के बाद फिर लगा झटका, सीधा 20,000 रुपए महंगी हुई चांदी
HbA1c 5.7 का मतलब क्या है?
HbA1c पिछले 3 महीनों की औसत ब्लड शुगर बताता है। 5.7% से 6.4% = प्रीडायबिटीज मानी जाती है। 6.5% या उससे ज़्यादा को डायबिटीज माना जाता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि 5.7% पर शरीर में इंसुलिन रेज़िस्टेंस शुरू हो चुका होता है यानी बीमारी की शुरुआत हो चुकी है, बस लक्षण साफ नहीं दिखते। इस स्टेज पर हार्ट डिजीज, फैटी लिवर और टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क बढ़ने लगता है। अगर अभी बदलाव नहीं किए गए, तो कुछ सालों में शुगर बढ़ना तय है।
HbA1c 5.7 को कैसे रिवर्स करें?
डॉक्टरों की सलाह है कि शुगर और रिफाइंड कार्ब्स कम करें। मीठा, बिस्किट, केक, सफेद ब्रेड, मैदा इनसे दूरी बनाएं। मीठे फल भी सीमित मात्रा में खाएं। प्लेट का सही फॉर्मूला अपनाएं जैसे आधी प्लेट हरी सब्ज़ियां, ¼ प्लेट प्रोटीन (दाल, पनीर, अंडा, दही), ¼ प्लेट साबुत अनाज (ज्वार, बाजरा, ब्राउन राइस)। रोज 30–45 मिनट एक्टिव रहें जैसं तेज चाल से चलना, योग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग।एक्सरसाइज़ से इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें: सुबह- सुबह आए भूकंप के झटकों से सहमे लोग, 24 घंटे में दाे बार कांपी धरती
पेट की चर्बी कम करना ज़रूरी
डॉक्टर कहते हैं कमर बढ़ना शुगर बढ़ने का सीधा संकेत है। देर रात खाना बंद करें, 12–14 घंटे का नाइट फास्ट मददगार हो सकता है। नींद और तनाव को नजरअंदाज न करें, 7–8 घंटे की नींद लें लगातार तनाव से शुगर अपने आप बढ़ती है। ध्यानध्यान, प्राणायाम और वॉक बहुत मदद करते हैं।
3–6 महीने में HbA1c दोबारा जांचें
अगर लाइफस्टाइल सही रही, तो HbA1c 5.7 से नीचे आ सकता है बिना दवा कें। याद रखें कि HbA1c 5.7 कोई छोटी बात नहीं है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि इस स्टेज पर डायबिटीज़ को पूरी तरह रोका और रिवर्स किया जा सकता है।

