फ्रांस घूमने का है सपना तो भारत के इस शहर में करें ट्रैवलिंग

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 11:43 AM (IST)

फ्रांस घूमने का शौक तो हर कोई रखता है लेकिन खर्चे का सोचकर वहां नहीं जा पाते। अगर आप भी पार्टनर या फैमिली के साथ फ्रांस के हसीन वादियों का मजा लेना चाहते हैं तो आप भारत के एक शहर में अपने इस ड्रीम को पूरा कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि भारत का फ्रांस माना जाता है। गर्मियों में ठंडक और खूबसूरत वादियों का मजा लेने के लिए आप यहां जा सकते हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari

फ्रांस ही तरह ही हमारे देश में भी एक जगह मौजूद है, जिसका नाम पुडुचेरी है। इस जगह की खासियत यह है कि फ्रांस से यहां पर आने वाले लोगों को लगता ही नहीं की वो भारत में है। क्योंकि यह जगह हुबहू फ्रांस की ही कॉपी है। इस शहर का इतिहास भी 1673 इसवीं में फ्रेंच लोगों के आने से शुरू हुआ था। शायद इसलिए इस शहर में फ्रांस की झलक दिखाई देती है।

PunjabKesari

समुद्र के किनारे बसे इस प्रदेश में घूमने लायक कई खूबसूरत जगह मौजूद है। यहां जाने के लिए आपको वीजा और पासपोर्ट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसके बिना ही यहां एंजॉय कर सकते हैं। पुडुचेरी को एक बेहतरीन टाउन प्लानिंग के हिसाब से ही बसाया गया है। यहां पर फ्रांसीसियों के लिए अलग से एक टाउनशिप बनाई गई है, व्हाइट टाउन कहा जाता है।

PunjabKesari

पुडुचेरी में लगी कई महापुरूषों की प्रतिमाएं इसकी खास पहचान है। सिर्फ सड़क ही नहीं बल्कि यहां के एक बीच पर महात्मा गांधी की तस्वीर लगी हुई है, जिसके कारण उस बीच को महात्मा गांधी के नाम से ही जाना जाता है।

PunjabKesari

सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च पुडुचेरी की सबसे मशहूर जगह हैं। इस चर्च में अंग्रेजी और तमिल में प्रार्थना की जाती है। इसके अलावा इस चर्च में आप 2000 हजार लोगों को एक साथ प्रार्थना करते हुए देख सकते हैं। चर्च और बीच के अलावा पुडुचेरी के एक प्राचीन मंदिर भी दुनियाभर में मशहूर है, जिसे श्री गणेश का मनाकुला विलय कुलॉन मंदिर के नाम से जाना जाता हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static