दुल्हनिया को देख दूल्हे राजा के निकले आंसू... क्या आपने देखा आरती की शादी का ये खास वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2024 - 01:09 PM (IST)

कौन कहता है कि आंखें सिर्फ गम में ही भरती है, कई बार खुशी में भी आंखें भर आती हैं। कई बार इंसान का जब सालों का सपना पूरा हो जाता है तो अपने इमोशन्स पर काबू नहीं कर पाता और उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल आते हैं। एक्टर गोविंदा की भांजी आरती सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, अपनी शादी के दौरान वह इतनी खुश थी कि उनकी आंखों से बार- बार आंसू छलक रहे थे। अपनी दुल्हनिया को देख दूल्हे राजा भी अपने इमोशन्स को रोक नहीं पाए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

 

शादी के बाद से ही आरती की तस्वीरें और वीडियो साेशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आरती और दीपक ने शादी के हर पल को खूब एंजॉय किया। वहीं कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने भी अपनी लाडली बहन की शादी में कोई कमी नहीं छोड़ी। माता-पिता के आशीर्वाद के बिना जिंदगी की नई शुरूआत करना, भाई द्वारा बाप के सभी फर्ज निभाना यह सब देख दुल्हन आरती कई बार  इमोशनल हुई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

आरती की भावनाओं को वो सभी लोग समझ सकते हैं जिनके इस दुनिया में मां- बाप नहीं है। हालांकि वह बहुत लकी है कि उन्हें कृष्णा जैसा भाई मिला। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी का बेहद खास और प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसे देख कोई भी भावुक हो जाए। वीडियो में देख सकते हैं कि हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के होने से पहले सिर्फ दुल्हन ही नहीं दूल्हे राजा के भी आंसू निकल गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

देख सकते हैं कि आरती ब्राइडल एंट्री करती हैं पूरा माहौल गमगीन हो जाता है। उनका पूरा परिवार अपनी बेटी को इतना खुश देख रो पड़ा।  आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह भी इस दौरान अपने आंसू पोछते हुए दिखाई दी। वीडियो में देखा गया है कि दूल्हे राजा जयमाला के लिए दुल्हन के आगे झुक जाते हैं, यह बेहद ही प्यारा पल था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इस वीडियो के साथ आरती ने कैप्शन दिया- आरती..दीपक बिना अधूरी और जब दोनो मिल जाये..तो ईश्वर मुस्कुराके आशीर्वाद देते हैं...इस शुभ मिलन के शुभ अवसर पर..आपकी दुआओं का इंतज़ार रहेगा। इसे देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि इस वीडियो ने दिन बना दिया। इस दौरान दूल्हा- दुल्हन के बीच का प्यार देखते ही बनता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static