अंदर से ऐसा दिखता है Rajeev Khandelwal का 3 मंजिला विंटेज आशियाना

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 02:18 PM (IST)

नारी डेस्क : मुंबई की तेज़ रफ्तार जिंदगी के बीच अभिनेता राजीव खंडेलवाल का 3 मंजिला घर एक शांत और बेहद खूबसूरत आशियाने की तरह नजर आता है। यह घर विंटेज डेकोर, वॉर्म लाइटिंग और नेचुरल रोशनी का ऐसा मेल है, जिसे बेहद क्रिएटिव तरीके से डिजाइन किया गया है। अगर आप भी अपने घर को क्लासिक और एलिगेंट लुक देना चाहते हैं, तो यह घर आपके लिए एक बेहतरीन इंस्पिरेशन बन सकता है।

घर की खासियत क्या है?

राजीव खंडेलवाल का यह घर आम सेलिब्रिटी होम्स से अलग है। जहां अधिकतर घर मॉडर्न और ग्लैमरस डिजाइन के होते हैं, वहीं उनका घर विंटेज और क्लासिक स्टाइल का सुंदर कॉम्बिनेशन है। घर में लकड़ी का इस्तेमाल, डार्क टोन फ्लोरिंग और सॉफ्ट लाइटिंग इसे बेहद आरामदायक माहौल देते हैं।

PunjabKesari

एंट्री से ही मिलता है यूनिक लुक

घर में घुसते ही सबसे पहले डाइनिंग और सिटिंग एरिया आता है, जो वुडन डाइनिंग टेबल के साथ एक रॉयल विंटेज फील देता है। किचन भी बेहद स्टाइलिश है, जिसमें वुडन फिनिश और बीच में मॉडर्न आइलैंड सिंक इसे और आकर्षक बनाता है।

लिविंग रूम में ग्रैंड पियानो की खूबसूरती

लिविंग रूम का सबसे बड़ा आकर्षण एक ब्लैक ग्रैंड पियानो है, जो पूरे स्पेस को क्लासिक और सुकून भरा लुक देता है। हल्की वॉर्म लाइटिंग और कम सजावट इस जगह को और भी एलिगेंट बनाती है।

PunjabKesari

लाइब्रेरी में अनोखी विंटेज टेबल

घर की दूसरी मंजिल पर उनकी पर्सनल लाइब्रेरी है, जहां किताबों के बीच एक बेहद खास कांच की टेबल रखी गई है। इस टेबल के अंदर पुराने अखबार और मैगजीन को क्रिएटिव तरीके से सजाया गया है, जो इसे यूनिक विंटेज टच देता है। डार्क वुडन फ्लोरिंग पर बने हल्के डिजाइन घर को एक रॉयल और क्लासिक अपील देते हैं। यह फ्लोरिंग पूरे इंटीरियर को गर्म और शानदार बनाती है।

बालकनी और गार्डन एरिया है सबसे खास

घर का बालकनी और गार्डन एरिया पूरी तरह नेचर से जुड़ा हुआ है। यहां हरियाली, पौधे और खुली हवा इसे बेहद शांत और रिलैक्सिंग बनाते हैं। यह जगह योग, फिटनेस और आराम के लिए भी इस्तेमाल की जाती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static