Home Sutra: क्या आपने किचन में सही जगह रखी है कांच की Crockery?

punjabkesari.in Thursday, Dec 09, 2021 - 12:03 PM (IST)

किचन घर का सबसे अहम हिस्सा है, जहां महिलाएं ना सिर्फ खाना पकातीं बल्कि यह आपकी किस्मत व स्वास्थ्य से भी जुड़ा होता है। बात अगर बर्तनों की करें तो प्लास्टिक, सिरेमिक और कांच वाली क्रॉकरी मेहमानों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ते हैं। खासकर कांच की क्रॉकरी, बर्तन व बाउल लोगों को बहुत लुभाते हैं। मगर वास्तु के अनुसार, कांच के बर्तनों सावधानी और कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कांच के बर्तनों से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

सही दिशा में हो क्रॉकरी कैबिनेट

क्रॉकरी कैबिनेट को डाइनिंग रूम के पश्चिम, दक्षिण या दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए। साथ ही कैबिनेट को समय-समय पर साफ करना ना भूलें।

PunjabKesari

चंद्र ग्रह होते हैं प्रसन्न

कांच के क्रॉकरी को घर में रखने से चंद्र ग्रह प्रसन्न होता है। कांच के क्रॉकरी और बर्तनों को हमेशा कैबिनेट के अंदर उल्टा रखना चाहिए।

टूटे हुए बर्तनों को निकाल दें

वास्तु कहता है कि शीशा टूटना अच्छा संकेत नहीं है। कहा जाता है कि घर में टूटा हुआ शीशा रखने से 7 साल दुर्भाग्य बना रहता है। ऐसे में टूटी हुई क्रॉकरी को फेंक दें और तुरंत बदल दें।

सही दिशा में रखें बर्तन

वास्तु के अनुसार, कांच के बर्तन पूर्व दिशा में रखने से गुरु खुश होते हैं। साथ ही इससे बच्चों के ज्ञान, बुद्धि और विवेक में बढ़ोत्तरी होती है।

PunjabKesari

बर्तन रखने का सही तरीका

घर में कांच की क्रॉकरी रखने से रिश्ते में पारदर्शिता आती है। कांच के क्रॉकरी और बर्तन हमेशा उल्टा रखें।

नेगेटिव एनर्जी करे दूर

घर में नकारात्मक ऊर्जा का अहसास हो तो कांच के बर्तन में नमक डालकर किसी कोने में रख दें। ज्योतिषशास्त्र में नमक और शीशे को राहु से जुड़ा हुआ माना जाता है। ऐसे में कांच में नमक भरकर रखने से राहु से जुड़े अशुभ प्रभाव खत्म होते हैं पॉजिटिवीटी भी आती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static