Hariyali Teej 2020: महिलाएं व्रत में इन बातों का रखें खास ध्यान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2020 - 05:19 PM (IST)

हरियाली तीज हर साल सावन के महीने में मनाई जाती है। इस बार 23 जुलाई को हरियाली तीज मनाई जा रही है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए और या कुंवारी लड़कियां मनचाहा वर पाने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। साथ ही मां पार्वती को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित कर व्रत रखती हैं। व्रत रखने के दौरान उन्हें कुछ खास बातों को ध्यान में रखना होता है। 

PunjabKesari

इन बातों के रखें खास ख्याल

- सुहागन महिलाएं इस दिन हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं। हरा रंग उनके पति की लंबी उम्र, सेहतमंद और उनकी खुशी जीवन का प्रतीक माना जाता है। 

- इस दिन मायके वालों की तरफ से बेटी को साड़ी, श्रृंगार का सामान, मिठाई, फल आदि भेजना शुभ माना जाता है।

- तीज के इस व्रत में पानी नहीं पीते। लेकिन गर्भवती और बीमार महिलाएं पानी पी सकती हैं। 

- हरियाली तीज की व्रत कथा जरूर सुने। इसे ना सुनने पर आपका व्रत अधूरा माना जाएगा।

PunjabKesari

- हरियली तीज के व्रत में सफेद और काले कपड़े पहनना या उसका इस्तेमाल करना अशुभ माना जाता है।

- ऐसा कहा जाता है कि तीज के व्रत में सोने से बचना चाहिए। 

- व्रत रखने के बाद ना तो किसी के बारे में बुरा सोचें और ना ही गलत भाषा का इस्तेमाल करें।

- सबसे जरूरी बात हरियाली का मतलब होता है प्रकृति। माता पार्वती को प्रकृति का ही एक रुप माना जाता है। इसलिए इस दिन पर्यावरण को बिल्कुल भी नुकसान ना पहुंचाए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static